फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lord shri ram barat came out in orchha

ओरछा में निकली भगवान श्री राम की बरात, जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची व जिला उपाध्यक्ष पवन दुबे ने किया स्वागत

Wed, 06 Apr 2022 10:51 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, ओरछा
अमर उजाला नेटवर्क, ओरछा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 06 Apr 2022 10:51 PM IST
सार

राम विवाह पर निकली बरात का जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची और जिला उपाध्यक्ष पवन दुबे ने भी पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। 

विज्ञापन
lord shri ram barat came out in orchha
ओरछा में निकली भगवान श्री राम की बरात - फोटो : amar ujala

विस्तार

पयर्टन एवं धार्मिक नगरी ओरछा में चल रही रामलीला के तीसरे दिन बुधवार शाम को नगर में धूमधाम से भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। श्री राम बरात जो श्री रामराजा मंदिर के पास श्री जानकी जी के पावन स्थल से होती हुई मुख्य मंच को राजा जनक का निवास मानते हुए रवाना हुई। पीछे रथ में भगवान श्री राम और लक्ष्मण जी विराजमान थे। श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, चारों माताएं, ब्रम्हाजी, शिवजी, विष्णुजी, अन्य देवी-देवताओं के साथ ओरछा के निवासी बराती थे। 

विज्ञापन


उत्साह-उल्लास, में नाचते-गाते बारात मुख्य मंच तक पहुंची। जनक जी और जनकपुर के निवासियों ने बरात का स्वागत और द्वारचार किया। राम विवाह पर निकली बरात का जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची और जिला उपाध्यक्ष पवन दुबे ने भी पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा जहां से बरात निकली, वहां पर रहवासियों ने बरात पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। उसके पश्चात चारों भाइयों का विवाह सम्पन्न हुआ और चारों स्वरूपों की आरती हुई। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद रामजी के राज्याभिषेक की घोषणा हुई। राज्याभिषेक को लेकर रामजी और सीताजी का वार्तालाप बेहद की खूबसूरती से दिखाया गया। रामजी के राजतिलक की खबर जैसे ही दासी मंथरा को लगती है वैसे ही वह इसको रोकने की साजिश में लग जाती है। मंथरा सब बिगाड़ने की कसम खाती है और कहती है कि राम का राजतिलक हो तो मंथरा का जीवन व्यर्थ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कैकई-मंथरा का संवाद शुरू होता है और वह कैकई के मन में रामजी के खिलाफ जहर घोल देती है। कैकई राजा दशरथ से भी इस संबंध में बात करती है, यह संवाद भी बेहद खूबसूरती से दिखाया गया। कैकेई रामजी से अपने मन की बात करती है और राजा दशरथ के समक्ष लिए गए वचनों का जिक्र करती है। इसमें कैकेई राजा दशरथ से पहला वचन भरत के राज्याभिषेक का लेती है। रामजी इस बात के लिए मान जाते है, दशरथ जी के सामने लिए गए दूसरे वचन में वह रामजी को तपस्वी की वेशभूषा में 14 साल के लिए वनवास प्रस्थान करने की बात करती है। रामजी खुशी-खुशी कैकेई की बात मान लेते हैं और माता पिता का वचन निभाने के लिए वन की ओर प्रस्थान कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed