{"_id":"68127e2c2455c1b32602c87d","slug":"lord-parshuram-is-the-idol-of-all-of-us-hari-om-jhansi-news-c-143-1-mot1001-100363-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम सबके आराध्य हैं भगवान परशुराम : हरिओम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम सबके आराध्य हैं भगवान परशुराम : हरिओम
विज्ञापन
बरुआसागर। अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव सर्व ब्राह्मण समाज समिति के तत्वावधान में बस स्टैंड स्थित ब्राह्मण समाज धर्मशाला में धर्माचार्य हरिओम पाठक की अध्यक्षता एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश रिछारिया, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जयदेव पुरोहित, भगवान परशुराम सेवा संस्थान के डॉ. दिलीप शर्मा, डॉ. बद्रीप्रसाद पुरोहित, महेश समेले, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र तिवारी के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया।
धर्माचार्य हरिओम पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मणों के ही आराध्य देव नहीं हैं, बल्कि वह सभी सनातनियों के आराध्य देव हैं। भगवान विष्णु के छठवें अवतार के रूप में उन्होंने पृथ्वी को अत्याचारियों से मुक्त किया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज भी सर्व समाज के कल्याण और धर्म की रक्षा की बात करता है। कार्यक्रम में धर्मशाला स्थल पर भगवान परशुराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा अगले अक्षय तृतीया तक किए जाने के लिए प्रस्ताव पारित किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव बिरथरे एवं आभार सर्व ब्राह्मण समाज समिति के अध्यक्ष मृदुल तिवारी ने व्यक्त किया।
इसके अलावा अखिल भारतीय श्रृंगी ऋषि महासभा के तत्वावधान में स्वर्गाश्रम झरना पर आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि की अध्यक्षता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश नायक के विशिष्ट आतिथ्य में मनाया गया। इस अवसर पर अवध नरेश नायक, हरिकांत नायक, विश्वभूषण नायक, बृजेंद्र नायक, कमलेश नायक, रामसेवक नायक, आनंद नायक, सुभाष नायक, नीटू नायक, पूरण नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
आचार्य एवं मेधावियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान नगर के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह समिति के सक्रिय पदाधिकारी पुष्पेंद्र मिश्रा एवं सौरभ पाठक के संयोजन में शुभ गोस्वामी, पुष्कर बिरथरे, पार्थ पटैरिया, शिव पुरोहित, सिया चतुर्वेदी, भक्ति तिवारी, वंशिका तिवारी, नव्या शर्मा, पूर्वी कौशिक का सम्मान किया गया। इसके साथ नगर एवं क्षेत्र के कर्मकांडी विप्रजनों आचार्यों का भी सर्व ब्राह्मण समाज समिति द्वारा सम्मान किया गया।