{"_id":"5d406fe28ebc3e6cfe43c02b","slug":"loot-and-murder-in-truck-jhansi-news-jhs1447419198","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री बनकर ट्रक में बैठे बदमाशों ने की लूटपाट, गोली मारी सह चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री बनकर ट्रक में बैठे बदमाशों ने की लूटपाट, गोली मारी सह चालक की मौत
विज्ञापन

पूंछ (झांसी) । झांसी-कानपुर हाइवे पर एक ट्रक में यात्री बनकर सवार हुए चार बदमाशों ने लूटपाट कर चालक एवं सहचालक को गोली मार दी। सहचालक की मौत हो गई तथा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश दोनों को थाना पूंछ के ग्राम सिकंदरा हाइवे के फुटपाथ पर फेंक कर भाग गए। इसके बाद ट्रक को ग्राम भुजौंद हाइवे पर छोड़ गए। मंगलवार की सुबह घूमने निकले ग्रामीणों को सड़क किनारे दो युवक खून से लथपथ अवस्था में पड़े मिले, इसमें एक की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को झांसी भिजवाया और शव को कब्जे में ले लिया।
23 जुलाई को जिला कानपुर देहात थाना भोगनीपुर के ग्राम चांदापुर निवासी ट्रक चालक नूरआलम पुत्र मुहम्मद शरीफ ट्रक (यूपी 92 टी 3583) में चौरा से बकरे लादकर मुंबई गए थे, लौटते समय 28 जुलाई को वह महाराष्ट्र के जिला जलगांव के कस्बा सादबा से ट्रक में कच्चे केले लादकर कानपुर के लिए निकले थे। उनके साथ जिला जालौन के ग्राम हीरापुर निवासी धर्म सिंह सह चालक के रूप में थे। ट्रक चालक नूर आलम ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई की शाम करीब 6 बजे झांसी हाइवे बाइपास पर चार युवकों ने ट्रक रोका और उरई जाने की बात कहकर यात्री बनकर ट्रक में सवार हो गए। रात करीब दस बजे एट टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले ही ट्रक में सवार चारों बदमाशों ने तमंचे निकालकर चालक एवं उसके साथी के ऊपर तान दिए। बदमाशों ने ट्रक को सड़क किनारे रुकवाया और दोनों की मारपीट की तथा पच्चीस हजार रुपये भी छीन लिए। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को ट्रक के अंदर ही दबोच कर दोनों की पीठ एवं कंधे में गोलियां मारीं और ट्रक में डालकर ही वापस झांसी की ओर चल दिए। थाना पूंछ के ग्राम सिकंदरा हाइवे पर पहुंचने पर बदमाशों ने नूर आलम एवं धर्म सिंह को मृत समझ कर सड़क किनारे फेंक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए।