{"_id":"5cc1ca73bdec2207143eb254","slug":"lok-sabha-elections-2019-priyanka-gandhi-attacks-on-pm-modi-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका ने प्रधानमंत्री पर जमकर साधा निशाना, बोलीं- नहीं दे रहे किसानों और जवानों को जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका ने प्रधानमंत्री पर जमकर साधा निशाना, बोलीं- नहीं दे रहे किसानों और जवानों को जवाब
Thu, 25 Apr 2019 08:25 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 25 Apr 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
झांसी में रोड शो करतीं प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को झांसी नगर में रोड शो किया। इसके बाद उनकी गुरसराय कस्बे में जनसभा हुई, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री अभिनेता के सवालों के जवाब तो रहे हैं, लेकिन किसानों और जवानों के सवालों पर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
प्रियंका ने दोपहर एक बजे अपना रोड शो शुरू किया। डेढ़ घंटे से अधिक समय तक वे शहर के विभिन्न हिस्सों में घूमीं। इस दौरान उन्होंने हाथों के इशारे और चेहरे भाव भंगिमाओं के माध्यम से हर एक से संवाद स्थापित करने की कोशिश हुई। प्रियंका एक झलक पाने की खातिर सड़कों पर जमकर भीड़ उमड़ी। लोगों ने घर की छतों से फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया। रोड शो में उनके साथ झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा और पूर्व मंत्री प्रदीप जैन रहे।
विज्ञापन
यहां से प्रियंका गुरसराय कस्बा पहुंची। यहां उन्होंने जालौन-गरौठा-भोगनीपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी बृजलाल खाबरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। वे मंच से तकरीबन एक घंटा बोलीं। इस दरम्यान उन्होंने प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा। वहीं, बुंदेलखंड की बदहाली का मुद्दा उठाकर क्षेत्र की जनता के बीच जगह बनाने की कोशिश की। यहां भी प्रधानमंत्री को घेरते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर बुंदेलखंड बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है, वहीं वाराणसी में प्रधानमंत्री के स्वागत में सड़कों की धुलाई का पानी बर्बाद किया जा रहा है। झांसी में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। ये यहां की बेरोजगारी दूर करने में सहायक सिद्ध हो सकती है। लेकिन, सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनसभा के दौरान खासी भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन