{"_id":"5cace2d8bdec22145544fb32","slug":"lok-sabha-election-2019-fir-registered-on-150-people-including-garautha-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का उल्लंघन, गरौठा विधायक समेत 150 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का उल्लंघन, गरौठा विधायक समेत 150 पर मुकदमा
Tue, 09 Apr 2019 11:52 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी/ गुरसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी/ गुरसराय
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसराय पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजूपत और उनके 150 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन पर मोदी चौराहा व थाना परिसर गेट पर समर्थकों के साथ पुलिस विरोधी नारेबाजी और धरना प्रदर्शन करने का आरोप है। वहीं, चुनाव आयोग को भी मामले के वीडियो फुटेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन
रविवार रात गुरसराय में चेकिंग के दौरान विधायक जवाहर लाल राजपूत के पुत्र राहुल और पुलिस के बीच विवाद हो गया था। बाद में विधायक अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे। मौके पर पहुंचे सांसद भानु प्रताप वर्मा व पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल मिठास के आग्रह व प्रभारी निरीक्षक पर कार्रवाई के आश्वासन विधायक ने धरना समाप्त किया था।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने धरना प्रदर्शन और पुलिस विरोधी नारेबाजी को लोकसभा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए विधायक जवाहर लाल राजपूत के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, एक मुकदमा राहुल राजपूत, अमन गोस्वामी, निहाल सिंघई, प्रतीत जैन के खिलाफ दर्ज किया है, जिसमें उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौच कर माहौल बिगाड़ने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
‘पुलिस ने मेरे पुत्र को पीटा। इसके बाद भी उल्टा उसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जबकि, सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने खुद डीजीपी से इस मामले पर बात की थी, इसके बाद भी पुलिस आचार संहिता के नाम पर मनमानी कर रही है। मैंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी मामले से अवगत करा दिया है।’
जवाहर लाल राजपूत विधायक।
यह था मामला
रविवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस के साथ स्टेटिक टीम व अन्य अधिकारी मौजूद थे। घटना के समय वीडियोग्राफी भी हो रही थी। विधायक पुत्र राहुल का आरोप था कि वे कार में सवार अपने साथियों के साथ निकल रहे थे, तभी पुलिस ने गाड़ी चेकिंग के लिए रोक ली थी। उन्होंने विधायक पुत्र होने का परिचय भी दिया, लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया। इसी बात को लेकर झड़प होने के बाद पुलिसकर्मियों ने मारपीट कर दी। आरोप यह भी था कि पुलिस लाठियों से पीटते हुए थाने ले गई। वहीं, पुलिस का कहना था कि चेकिंग के दौरान कार को रोका गया, अब उसमें विधायक पुत्र या कोई और था इसकी जानकारी पुलिस को नहीं थी। वाहन रोकते ही कार सवार युवक बदतमीजी पर उतारू हो गया। पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज की, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस के पास है।