फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Trying to enter in BJP Fort, bypassing the issue, dominates caste politics

सत्ता संग्राम 2019: भगवा किले में सेंध की कोशिश मुद्दे दरकिनार, जातीय राजनीति हावी

Sun, 28 Apr 2019 04:20 AM IST
देव कश्यप नीरज दीक्षित, अमर उजाला, उरई
नीरज दीक्षित, अमर उजाला, उरई Published by: देव कश्यप Updated Sun, 28 Apr 2019 04:20 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Trying to enter in BJP Fort, bypassing the issue, dominates caste politics
अजय कुमार पंकज (गठबंधन), भानु प्रताप वर्मा (भाजपा) और बृजलाल खाबरी (कांग्रेस) - फोटो : अमर उजाला

आजादी के बाद 35 साल तक कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली जालौन-भोगनीपुर-गरौंठा संसदीय सीट आज भाजपा का मजबूत किला बन चुकी है। इस किले को खड़ा करने वाले चार बार के सांसद भानु प्रताप वर्मा इस बार भी मैदान में हैं। उनकी छवि साफ-सुथरी मानी जाती है, पर उन पर काम न करने का ठप्पा भी लगा है। वे पीएम मोदी की लोकप्रियता के भरोसे हैं।

विज्ञापन


वहीं, विपक्ष की सारी कवायद और जद्दोजहद भाजपा के इस किले को ढहाने की है। फिलहाल तीनों ही दावेदार मुद्दों को दरकिनार कर जातिगत आंकड़ों से जीत के समीकरण बैठाने में जुटे हैं। भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने बसपा के दिग्गज नेता और दो बार के सांसद रहे बृजलाल खाबरी को उतारा है, जिन्हें भरोसा है कि कांग्रेस के साथ-साथ उन्हें उनके बसपा कैडर का भी कुछ लाभ जरूर मिलेगा।
विज्ञापन


गठबंधन की बात करें तो मोदी लहर में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव की बात छोड़ दी जाए तो तीनों विधानसभा सीटों पर लंबे अर्से तक सपा-बसपा का ही दबदबा रहा है। इस बार लोकसभा चुनाव में दोनों दल एक साथ हैं। बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक अजय कुमार पंकज की उम्मीद पार्टी के परंपरागत वोट के साथ सपा के वोट बैंक से है। मायावती व अखिलेश यादव की संयुक्त रैली से उन्हें लाभ की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed