फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lohia housing eligible to be selected in an open meeting

खुली बैठक में चुने जाएंगे लोहिया आवास के पात्र

Fri, 03 Jul 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 03 Jul 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार पात्रों को अधिक से अधिक योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। छह जुलाई से जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें आयोजित की जाएं। बैठकों में लोहिया आवास समेत अन्य योजनाओं के पात्र चुने जाएं। योजनाओं में अपात्रों के चयन की शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विकास भवन में आयोजित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में उन्होंने वृद्धा  पेंशन, विधवा पेंशन, कुआं खुदाई, लोहिया आवास व इंदिरा आवास  के पात्रों का चयन खुली बैठक में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2014-15 में कराए गए कार्यों की पुष्टि की जाएगी। इंदिरा आवास के लाभार्थियों की सूची खुली बैठक में पढ़कर ग्रामीणों के समक्ष अधिकारी सुनाएंगे, ताकि इस दौरान यह जानकारी खुलकर सामने आ सके कि योजना के लाभ में किसी अपात्र का चयन तो नहीं हो गया है। कहीं से भी शिकायत प्राप्त होने पर खुली बैठक के दौरान ही संबंधित अपात्र के आवेदन को निरस्त करने की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा ग्राम पंचायत में संचालित सरकारी स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए पृथक- पृथक शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र शौचालय, हैंड पंपों की संख्या, रिबोर की आवश्यकता तो नहीं, एनआरएलएम योजना के अंतर्गत स्वयं समूह की संख्या की जांच की जाएगी। बैठक के दौरान ही योजना के आवेदन पत्र भराए जाएं। निर्धारित प्रारूप पर आवेदकों की सूची तैयार कराकर जिला मुख्यालय में जमा करवाई जाए ताकि संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के माध्यम से पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जा सके। इस मौके पर मनरेगा उपायुक्त विकास, डीडीओ राम सेवक, जिला पंचायत राज अधिकारी के के सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed