फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lockdown 4 strictness will check spread of virus.

लॉकडाउन 4.0: सख्ती से ही रुकेगा कोरोना का संक्रमण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
lockdown 4 strictness will check spread of virus.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
लॉकडाउन तीन के बाद सोमवार से लॉकडाउन से चौथा चरण शुरू होने जा रहा है।  सरकार द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन को लेकर महिलाओं ने सख्ती को जरूरी  बताते हुए पालन करने की बात कही है। महिलाओं का कहना है कि अभी कोरोना  संक्रमण का खतरा कम नहीं है। ऐसे में अधिक रियायतें न देने का फैसला सही है।   लॉकडाउन के चौथे चरण को लेकर लोगों को उम्मीद थी कि कई रियायतें  मिलेंगीं, लेकिन शाम तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। सरकार द्वारा जारी की गई  गाइडलाइन को लेकर महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। महिलाओं का कहना  है कि अभी कोरोना संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है। ऐसे में लॉकडाउन को  खोलने की जरूरत नहीं है। हालांकि दुकानें खोलने के फैसले को लेकर महिलाओं  ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की वकालत की। अगर राज्य सरकार की ओर से  कुछ छूट मिलती है, तो निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। लोगों को  भी कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का ध्यान रखना होगा। लॉकडाउन को बढ़ाने से ही बीमारी को रोका जा सकता है। इसके लिए सबको पहल  करने की जरूरत है। सख्ती होनी चाहिए।- अमृता गुप्ता, दतिया गेट लॉकडाउन के चौथे चरण मेें कुछ रियायतें मिलनी चाहिए थी। राज्य सरकार को भी  इसे लेकर सख्त निर्देश जारी करने चाहिए। - शिप्रा, वर्मा कालोनी मौजूदा दौर में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसलिए लॉकडाउन को बढ़ाना सही  है। रियायतें मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ न हुआ।- सरिता, गणेश मढ़िया लॉकडाउन बढ़ने का लोगों को स्वागत करना चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ  बीमारी के खतरे को कम करने की सबको पहल करनी होगी।- प्रीति, झोकन बाग लॉकडाउन में सरकार ने कोई रियायत नहीं दी। राज्य सरकार को जिन जिलों में  संक्रमण कम है, वहां पर दुकानें खोलने की छूट देनी चाहिए। - दीप्ति दुबे, रॉयल सिटी सरकार को लॉकडाउन को आगे बढ़ाकर सही किया है। लोगों को निर्देशों का पालन  करते हुए संक्रमण को रोकने में मदद करनी होगी।- प्रेमलता सेन, ओमशांति नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed