{"_id":"5ec0ece48ebc3e905b577b0b","slug":"lockdown-4-0-crowd-of-migrant-laborers-at-up-mp-border-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-एमपी की सरहद पर प्रवासी मजदूरों का सैलाब, सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-एमपी की सरहद पर प्रवासी मजदूरों का सैलाब, सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम
Sun, 17 May 2020 01:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 17 May 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र और गुजरात से मजदूरों के आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ट्रक और अन्य वाहनों में सवार होकर आने वाले इन मजदूरों को रात में झांसी में रक्सा बॉर्डर पर रोक दिया गया था।
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार मजदूरों को बसों से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की योजना थी। लेकिन, मजदूरों की भीड़ के आगे तंत्र बौना पड़ गया। आखिर में मजदूरों को उनके वाहनों से आगे बढ़ने की मंजूरी दी गई
लेकिन इस पूरी कवायद के दौरान बॉर्डर पर हजारों की संख्या में मजदूर जमा हो गए। सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। अब जाकर स्थिति सामान्य हो पाई है।