फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lock down4

रियायतें मिलें पर कोरोना के नियंत्रण के लिए सख्ती भी कम न हो

Sat, 16 May 2020 11:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
lock down4
lock down4
झांसी। लॉकडाउन - 3 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। सोमवार से लॉकडाउन-4 शुरू होने जा रहा है। हालांकि, पहले तीन लॉकडाउन की तरह इसमें ज्यादा सख्ती के संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। आम आदमी को लॉकडाउन के चौथे चरण में तमाम रियायतें भी मिल सकती हैं। हालांकि, तमाम लोग कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए सख्ती के साथ चौथे लॉकडाउन के पक्ष में भी खड़े नजर आ रहे हैं। जबकि, कई सारे लोग इसमें ढील के भी पक्ष में हैं। लोगों का कहना है कि आवश्यक सेवाओं में विशेष रियायतें दी जाएं। खासतौर पर ऐसी व्यवस्था हो कि आम आदमी को चिकित्सीय सेवाओं के लिए परेशान न होना पड़े। साथ ही जरूरतमंद वर्ग के लोगों को जरूरत की सामग्री भी आसानी से मुहैया होती रहे। तमाम लोगों का मानना है कि लॉकडाउन की वजह से काम धंधे बंद पड़े हुए हैं। लॉकडाउन - 4 में इस ओर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

25 मार्च से लागू लॉकडाउन की वजह से सबकुछ बंद पड़ा हुआ है। ज्यादा दिनों तक ऐसा नहीं होना चाहिए। कुछ रियायतें दी जाने चाहिए, ताकि लोगों के काम धंधे चल पड़ें।
विज्ञापन

- अशोक राजवानी, सुभाष गंज
एक वर्ग ऐसा है जिसे लॉकडाउन से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। जबकि, एक बड़े वर्ग के सामने रोजी रोटी का संकट गहराया हुआ है। ऐसे में चौथे चरण में रियायतें दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरीराम कुशवाहा, खंडेराव गेट
कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या देश में लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में सख्ती के साथ लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए। जरूरतमंदों की जरूरत पूरी करने का सरकार जरूर ख्याल करे।
- राजेंद्र कुमार गुप्ता, जार पहाड़
लोगों की परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए लॉकडाउन में छूट दी जानी चाहिए। अलग-अलग समय पर अलग -अलग क्षेत्रों के बाजार खोले जाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए।
- सतीश राय, सीपरी बाजार
बाजार को अभी पूरी तरह से खोला जाना ठीक नहीं होगा। ऑड - ईवन प्रणाली के आधार पर दुकानें खोली जाएं। दुकानों के खोलने की अवधि कम रखी जाए। प्रशासन सख्त नियंत्रण रखे।
- सुनील कुमार कनौजिया, मनु विहार
जो शहर रेड जोन में हैं, उनमें किसी तरह की ढील नहीं दी जानी चाहिए। लेकिन, झांसी ऑरेंज जोन में है। ऑरेंज जोन के लिए सरकार ने जो व्यवस्था बनाई है, उसका पालन किया जाना चाहिए।
- यशपाल सिंह, थापक बाग
लॉकडाउन अभी पूरी तरह से खोलने का समय तो नहीं आया है। कोरोना का खतरा अभी भी बना हुआ है। लेकिन, छोटा मोटा काम कर गुजारा करने वालों को रियायत जरूर मिलनी चाहिए।

- धीरेंद्र सिंह, पठौरिया
लॉकडाउन में ढील दी जानी चाहिए, ताकि लोगों के रोजगार चल सकें। हालांकि, कोरोना से बचाव के उपायों का सरकार सख्ती से पालन कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करे।
- आरके सब्रवाल, गोंदू कंपाउंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed