फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lock down

फैसला जो भी हो, हम तैयार हैं

Tue, 14 Apr 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
lock down
प्रीति शर्मा - फोटो : REPORTERS
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित किए गए 21 दिन के लॉकडाउन की मियाद मंगलवार को पूरी होने वाली है। इसके अंतिम दिन सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। इसके लिए झांसी की जनता पूरी तरह से तैयार है। लोगों का कहना है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री जो भी एलान करेंगे, उसको स्वीकार किया जाएगा। फिर चाहे लॉकडाउन की मियाद बढ़ाई जाए या फिर इससे भी कड़े कदम उठाए जाएं। प्रधानमंत्री का हर फैसला कोरोना वायरस के खिलाफ होगा, जो आम जनता के पक्ष में ही जाएगा।
विज्ञापन

देश इस समय आपदा के दौर से गुजर रहा है। देश को कोरोना वायरस के छुटकारा दिलाने के लिए सरकार एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। आम जनता को भी अपना फर्ज निभाना चाहिए। प्रधानमंत्री की हर बात पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रीति शर्मा, ओम शांति नगर
लॉकडाउन की वजह से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम हुआ है। लेकिन, इसका पूरी तरह से खत्म होना जरूरी है। ये तब ही संभव है जब लोगों के बीच दूरी बनी रहेगी। पीएम लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा करते हैं तो भी हम साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्याम सोनी, मानिक चौक
जान है तो जहान है, वरना सब बेकार है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए लॉकडाउन की घोषणा पर जनता पूरी तरह से एकजुट नजर आई। आगे भी जो प्रधानमंत्री कहेंगे, उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा। इंतजार तो सिर्फ उनके आदेश का है।
- भूपेंद्र खत्री, नगरा
आज पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। नागरिकों को इस संकट से उबारने में सरकार पूरा जोर लगाए हुए हैं। ऐसे में देश के हर नागरिक को कर्तव्य है कि वो सरकार के साथ खड़ा नजर आए। मंगलवार को प्रधानमंत्री जो भी एलान करेंगे, वो हमें स्वीकार होगा।
- मनोज, ईसाईटोला
लॉकडाउन की वजह से कोरोना वायरस का संक्रमण नियंत्रित तो हुआ है, परंतु ये खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। हो सकता है कि प्रधानमंत्री मंगलवार को अपने संबोधन में इसकी मियाद बढ़ाने की घोषणा कर दें। इसका हम सभी पालन करने को तैयार हैं।
- रेनू साहू, झारखड़िया
लॉकडाउन की वजह से बहुत सारी परेशानियां सामने आईं हैं, लेकिन ये समस्याएं जिंदगी से बड़ी नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने इक्कीस दिन का लॉकडाउन जनता के हित में घोषित किया था। अब भी वे जो घोषणा करेंगे, उसको सहर्ष स्वीकार किया जाएगा।
- निधि, नरसिंह राव टोरिया
कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण का लॉकडाउन ही सबसे बड़ा विकल्प है। इक्कीस दिन के लॉकडाउन की वजह से बीमारी का संक्रमण काफी हद तक नियंत्रित हुआ है। आगे भी प्रधानमंत्री कितना भी कड़ा कदम उठाएं, हम सब उनके साथ हैं।

- महेंद्र वर्मा, सिद्धेश्वर नगर
प्रधानमंत्री ने कहा घर पर रहिये, हम घर पर रहे, उन्होंने कहा ताली बजाएं और दीप जलाएं, हमने वैसा ही किया। क्योंकि, ये सभी बातें उन्होंने हमारे और देश की बेहतरी के लिए कहीं थीं। आगे भी प्रधानमंत्री जो कहेेंगे, हम उसका पूरा पालन करेंगे, फिर चाहे परेशानियां कितनी ही उठानी पड़ें।
- दिनेश वर्मा, महावीरन

अश्वनी खरे

अश्वनी खरे

निधि

निधि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed