फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   location of alleged murderers in rajasthan

हत्यारों की लोकेशन मिली राजस्थान, दौड़ी टीमें

Tue, 20 Aug 2019 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
location of alleged murderers in rajasthan
हत्यारोपियों के राजस्थान में होने की मिली जानकारी
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली स्थित पीतांबरा इन्क्लेव में शनिवार को ठेकेदार बलवीर प्रजापति (53) के हत्यारोपियों के राजस्थान मेें होने की जानकारी मिली है। उनके मोबाइल की कॉल ट्रेस होने पर पुलिस की टीमें राजस्थान रवाना हो गईं हैं। पुलिस ने हत्यारोपियों के करीबियों से सोमवार को भी पूछताछ की।
शनिवार को थाना कोतवाली के नई बस्ती गोड़ुआ निवासी बलवीर प्रजापति का शव पीतांबरा इन्क्लेव स्थित फ्लैट नंबर छह में खून से लथपथ मिला था। पुलिस ने इस मामले मेें मृतक के पुत्र कपिल ने खंडेराव गेट निवासी अभय अग्रवाल, दिनेश सिंह परिहार व हरियाणा की फरीदाबाद निवासी प्रियंका पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि तीनों पिता की हत्या के बाद रजिस्ट्री के लिए ले जाई गई रकम भी ले गए। पुलिस ने घटना वाले दिन एक आरोपी को पकड़ लिया था, जबकि दो आरोपी अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सके। हत्यारोपी भागते समय मृतक के दो मोबाइल भी ले गए थे।
विज्ञापन

बताया गया है कि कॉल ट्रेस होने के बाद दोनों की लोकेशन राजस्थान में मिली है। इस पर पुलिस की टीमें भी राजस्थान रवाना हो र्गइं हैं। इधर, घटना को अंजाम देकर हत्यारोपी स्कूटी से स्टेशन पहुंचे थे। वहां से ट्रेन में सवार होकर भाग निकले। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगीं हैं। वहीं, सोमवार को भी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के करीबियों को थाने बुलाकर पूछताछ की है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि जल्द ही फरार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed