{"_id":"63e68ff2192f35d1330e6820","slug":"locality-settled-on-railway-land-45-houses-built-jhansi-news-jhs238664729-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: रेलवे की जमीन पर बस गया मुहल्ला... बन गए 45 मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: रेलवे की जमीन पर बस गया मुहल्ला... बन गए 45 मकान
विज्ञापन
झांसी। रेलवे की जमीन पर पूरा मुहल्ला बस गया। एक-एक कर 45 मकान खड़े हो गए। लेकिन, तब ध्यान नहीं दिया गया। अब रेल प्रशासन इन मकानों को हटाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए इन अवैध निर्माणों का चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
रेलवे के पास अपनी पुलिस है और अपना कानून भी। संसाधन भी भरपूर हैं और कर्मचारियों का भी टोटा नहीं है। बावजूद, जमीन पर कब्जे होते रहे और रेल प्रशासन सोता रहा। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है पश्चिम रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी जमीन पर 45 मकानों का निर्माण हो चुका है, जिनमें लोग रह भी रहे हैं। अब जाकर रेलवे की नींद टूटी है। अवैध रूप से बनाए गए इन मकानों को चिह्नित किया जाने लगा है। इन्हें सूचीबद्ध कर हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
53 धार्मिक स्थलों को नोटिस
झांसी। रेल प्रशासन द्वारा रेलवे की जमीन पर बने 53 धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए नोटिस दिए गए हैं, जिसके जरिये 15 दिन में धार्मिक स्थल हटाने की चेतावनी दी गई है। बता दें कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रेलवे की ओर से यह कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
रेलवे की जमीन पर अवैध निर्माण चिह्नित किए जा रहे हैं। इन्हें हटाया जाएगा। इसके अलावा धार्मिक स्थलों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ