फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   loan goes to npa catogary in mudra yojna

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के पचास फीस कर्ज एनपीए

Sat, 30 Nov 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
loan goes to npa catogary in mudra yojna
झांसी। बैंकों का एनपीए (नान परफार्मिंग एसेट) प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के जरिए भी बढ़ रहा है। झांसी में मुद्रा योजना के तहत अब तक 1537 ऋण विभिन्न बैंकों के जरिए दिए गए लेकिन करीब पचास फीसदी रकम एनपीए हो चुकी। यही हाल दूसरी अन्य रोजगार योजनाओं का भी है। बैंकों ने इनको हाई रिस्क कैटगेरी में डालते हुए इनसे हाथ खींचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने 8 अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आरंभ की। इसके जरिए बिना किसी गांटरी के 10 लाख रुपये तक ऋण दिए गए। ऐसे ऋण धारकों से कोई प्रोसेसिंग चार्ज भी नहीं लिया जाता। अब चार साल बाद जब बैंकों ने इनकी पड़ताल शुरू की तब मालूम चला कर्ज धारकों में करीब पचास फीसदी ने रकम ही नहीं लौटाई। तकरीबन सभी बैंकों में ऐसे मामले सामने आए। सभी बैंकों की धनराशियां अलग-अलग हैं। बैंक अधिकारियों ने 10 करोड़ से अधिक धनराशि के बट्टेखाते में जाने का अनुमान किया है।
विज्ञापन

बिना गांरटी के इतनी मोटी धनराशि देने से अब बैंक भी हिचकने लगे हैं। बैंक अफसरों का कहना है सरकार ने कारपस फंड के जरिए इस पैसे की भरपाई की बात कही थी लेकिन अभी तक यह पैसा बैंकों को दिया ही नहीं गया। अधिकांश बैंकों ने केंद्र सरकार की इन योजनाओं से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। इस बारे में एलडीएम अरुण कुमार चुप्पी साध गए जबकि उद्योग उपायुक्त सुधीर श्रीवास्तव ने इससे इंकार किया है। उनका कहना है ऋण दिलाने से पहले पूरी तरह से जांच-पड़ताल होती है। जिनकी किस्तें नहीं आईं उनकी तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे कर्ज लेने वालों की बढ़ी परेशानी
ये के कर्ज भी नहीं दे रहा। आकड़ों के मुताबिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में 1190 लोगों को छोटे कारोबार के लिए कर्ज दिया जाना था लेकिन, महज 55 लोगों को ही ऋण दिए गए। शहरी इलाके में 210 लोगों को छोटे-मोटे काम के लिए कर्ज दिए जाने थे लेकिन बैंकों ने इनको भी देने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। प्रशासनिक दबाव के चलते महज 39 ऋण में कर्ज बांटकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed