फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Livelihood Mission : failed to open all of the accounts

आजीविका मिशन: नहीं खुल सके सभी के खाते

Tue, 22 Sep 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो झांसी।
ब्यूरो झांसी। Updated Tue, 22 Sep 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन

झांसी। ग्रामीण युवाओं को समूह बना कर रोजगार दिलाने के लिए चलाई जा रही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना का संचालन कच्छप गति से हो रहा है। योजना के तहत गठित सभी समूहों के अभी तक खाते ही नहीं खुल सके हैं। स्थिति यह है कि जिनके खाते खुले हैं, उन सभी को रिवालविंग फंड भी नहीं मिल सका है।

विज्ञापन


जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत 834 समूह गठित किए गए हैं। मऊरानीपुर ब्लाक में 104, मोंठ में 95, बबीना में 113, बड़ागांव में 117, बामौर में 106, चिरगांव में 105, बंगरा में 99 व गुरसरांय ब्लाक में 112 समूह बनाए गए हैं। इनमें से 657 समूहों के ही खाते खुले हैं। खाते खुलने के बाद भी सभी समूहों को कार्य शुरू करने के लिए रिवालविंग फंड नहीं मिल सका है। महज 535 समूहों को ही फंड दिया गया है। मऊरानीपुर ब्लाक के 88, मोंठ के 47, बबीना के 38, बड़ागांव के 75, बामौर के 64, चिरगांव के 46, बंगरा के 66, गुरसरांय के 89 समूहों को ही रिवालविंग फंड दिया गया है। रिवालविंग फंड के रूप में प्रति समूहों को 15 हजार रुपये की राशि दी जाती है, जिससे वह अपना कार्य शुरू कर सकें।

विज्ञापन

पीएनबी समथर ने नहीं खोले खाते

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत गठित समूहों के खाते पीएनबी समथर द्वारा नहीं खोले जा रहे हैं। समूहों के खाते खुलवाने के लिए एसडीएम मोंठ, बीडीओ मोंठ व पीडी डीआरडीए सहित विभिन्न अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन से वार्ता की, लेकिन वार्ता सफल नहीं हो सकी। पीडी प्रहलाद सिंह ने बताया कि मामले को लेकर एलडीएम सुनील चावला से वार्ता की गई है। उन्होंने पीएनबी प्रबंधक को पत्र लिख कर खाते खोलने को कहा है। उन्होंने कहा कि यदि अब भी खाते नहीं खोले जाते तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed