फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   liquor seller demands for refund of licence fee

शराब विक्रेताओं ने लगाई लाइसेंस फीस वापस करने की गुहार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
liquor seller demands for refund of licence fee
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
लॉकडाउन का असर एवं बिक्री में कमी आने के चलते शराब विक्रेता लाइसेंसधारियों ने आबकारी मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी व जिला आबकारी अधिकारी को दिया। इसमें मांग की गई कि बंदी के दिनों की लाइसेंस फीस वापस की जाए। साथ ही नीति में आंशिक बदलाव की मांग भी की गई। ज्ञापन में बताया कि देशी शराब का उपयोग करने वाले अधिकांश गरीब व दैनिक मजदूर होते है। इनमें अधिकांश अपने गृह जनपद में पलायन कर चुके है। ऐसे में आज के समय में देशी शराब की फुटकर दुकानों की बिक्री अपने औसत बिक्री सिर्फ एक चौथाई ही रह गई है। इसी प्रकार से विदेशी शराब की बिक्री का हाल है। शत प्रतिशत बिक्री न होने पर शराब व्यवसायी पूरी निकासी का उठान नहीं कर पाएगा। ऐसे में कोटा समाप्त कर दिया जाए। साथ ही बिक्री के आधार पर ही शराब की दुकानों का संचालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed