फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Link Expressway: Verification of land area and names of account holders to be carried out

लिंक एक्सप्रेस-वे: रकबा से लेकर खातेदारों के नाम का होगा मिलान

Sat, 24 Oct 2026 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Link Expressway: Verification of land area and names of account holders to be carried out
- राजस्व अभिलेखों से मिलान के लिए यूपीडा ने जिला प्रशासन को दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के संरक्षण के तहत प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण में दर्ज खातेदारों के नाम, गाटा संख्या और रकबे का राजस्व अभिलेखों से मिलान कराया जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने डीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यूपीडा के सीईओ दीपक कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि झांसी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए प्रस्तावित संशोधित एलएओपी (भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव) की जांच जनपद और तहसील स्तर पर कराई जाए। इसके तहत ग्राम ककरबयाना स्टेट की संशोधित और मुख्य सूची में दर्ज भूमि, खातेदारों के विवरण का राजस्व अभिलेखों से मिलान किया जाएगा। प्रस्तावित संशोधनों की जांच के बाद यह सुनिश्चित किया जाना है कि भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। इसके लिए अधिकारियों को गाटा संख्या, क्षेत्रफल, खातेदारों के नाम, पिता का नाम और रकबे का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

भूमि के विवरण में कोई गाटा छूटने या गलत दर्ज होने की स्थिति में संशोधन प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके अलावा प्रस्तावित एक्सप्रेसवे की चौड़ाई और संबंधित भूमि के विवरण का भी परीक्षण किया जाएगा। यदि किसी गांव की भूमि के प्रस्तावित क्षेत्रफल में अंतर मिलता है तो उसका संशोधन कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed