{"_id":"5925db504f1c1be45b53693c","slug":"like-peace-in-india-not-anywheare","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत जैसी शांति किसी देश में नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत जैसी शांति किसी देश में नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
यति सम्मेलन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गणाचार्य विराग सागर जी ने कहा कि भारत संतों का देश है। जो शांति भारत में है, वह विश्व के किसी भी देश में नहीं है। करगुवां जी के जैन मंदिर में चल रहे युग प्रतिक्रमण-यति सम्मेलन महा महोत्सव में हुए युवा सम्मेलन को संबोधित कर उन्होंने कहा कि भारत के लोग संतों के प्रति अनुराग रखते है। सम्मेलन में पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रयाग के कुंभ की तरह यहां जैन संतों के दर्शन का सौभाग्य मिला।
आचार्य श्री ने कहा कि भारत भूमि पर राम, कृष्ण, महावीर, हनुमान आदि देवों के साथ-साथ महान संतों व महापुरुषों ने जन्म लिया। जिन्होंने महान कार्य किए। उनके तप से भारत की वसुंधरा पवित्र बन गई। साधना से ही व्यक्ति महान बनता है। भारत में त्याग व तपस्वी संत समाज है। आचार्य श्री ने कहा कि दिगंबर साधुओं को सुख सुविधाओं की जरूरत नहीं है। वे तो भगवान महावीर को ज्ञान कैसे हुआ, यह जानकर ही भूखे प्यासे रहते हुए भी हर पल तपस्या में लीन रहते है। जिस दिन उनके त्याग और साधना में बदलाव हो जाएगा, उस दिन से दिगंबर साधुओं का दिगंबरत्व खत्म हो जाएगा।
मुनि श्री विभंजन सागर ने कहा कि पंचम काल में युवा ही धर्म की ध्वजा खीचेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि जैन समाज के युवा राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आए। महा महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष मांग रखी कि प्रदेश सरकार प्रदेश में जहां भी हो सके, सरकार अपनी ओर से विराग स्तंभ का निर्माण कराए। पंचायत के पूर्व महामंत्री कमल जैन ने अतिशय क्षेत्र करगुवां जी में संग्रहालय खोले जाने की मांग की। संग्रहालय पर सहमति देते हुए श्री भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र क मेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप जैन ने सहयोग का आश्वासन दिया। आचार्य श्री द्वारा लिखित रत्नत्रयवर्धिनी टीका का विमोचन हुआ। मुख्य संयोजक प्रसन्न नायक ने सोशल ग्रुप के युवाओं का तिलक किया। अंत में आभार पंचायत महामंत्री प्रवीण कुमार जैन ने जताया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने गणाचार्य से लिया आशीष
यति सम्मेलन में आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गणाचार्य के दर्शन किए। उनका पाद प्रक्षालन कर उन्हें श्रीफल अर्पित किया। सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री को भगवान महावीर का चित्र भेंट किया। नगर विधायक रवि शर्मा, अशोक जैन ने पगड़ी व चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।
व्यसन त्यागने का संकल्प दिलाया
युवा सम्मेलन में आए लोगों को व्यसन त्यागने का संकल्प गणाचार्य विराग सागर ने दिलाया। लोगों के दोनों हाथ उठाकर संकल्प दिलाया कि वह न तो कभी नशा, शराब का सेवन करेंगे और न ही जीवन में मांसाहारी भोजन करेंगे। गणाचार्य ने बूचड़ खाने बंद कराने के फैसले की सराहना कर कहा कि यूपी सरकार ने नारों को साकार किया है। जहां अहिंसा होती है, वहीं शांति होती है।
गुरु चरणों में बैठकर पापों का किया प्रक्षालन
युग प्रतिक्रमण यति सम्मेलन में बुधवार को युग प्रतिक्रमण हुआ। इसमें सफेद वस्त्रों में पुरुषों एवं नारंगी साड़ी पहनकर महिलाओं ने हिस्सा लिया। इन्होंने गुरु चरणों में बैठकर अपने पापों का प्रक्षालन किया और परम पिता परमात्मा से क्षमा याचना कर वरदान मांगा कि आगे हमसे पाप न हो। श्रावकों को आचार्य श्री ने संबोधित किया।
बुंदेलखंड के रग रग में जैनिज्म
दिगंबर जैन लाल मंदिर व दिल्ली जैन समाज के अध्यक्ष चक्रेश जैन ने कहा कि बुंदेलखंड के रग-रग में जैनिज्म समाया हुआ है। जरूरत है कि बुंदेलखंड में नगर पंचायत स्तर पर लघु संग्रहालय बने, जिनमें जैन मूर्तियां सुरक्षित रखी जाए। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि जैन मूर्तियां के संरक्षण व सुरक्षा की आवश्यकता है।
यह रहे मौजूद
राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सांसद भानु प्रताप वर्मा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा मऊरानीपुर विधायक बिहारी लाल आर्य, निवाड़ी विधायक अनिल जैन, महापौर किरन वर्मा, पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला, पूर्व सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय दुबे, ललितपुर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी, दिगंबर जैन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, वीरेंद्र कुमार, अजीत जैनबंधु शास्त्री, रीता जैन, राजीव जैन सिर्स, शैलेंद्र जैन, प्रकाश चंद्र जैन, ललित जैन, कैलाश चंद्र जैन, जैन चौरासी के मथुरा अध्यक्ष विजय जैन, पदम सेठ, मनोज जैन, डॉ. कंचन जायसवाल, यूथप जैन, अमृत भाई डोटिया, गजेंद्र कुमार, मुकेश जैन, प्रमोद जैन बब्बा, सुभाष जैन, दिनेश जैन डीके, सौरभ जैन, हंसमुख गांधी, विनोद जैन ठेकेदार, आलोक जैन, संजय सिंघई, अशोक क्रांतिकारी, जिनेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
यति सम्मेलन में आज
सुबह 6:15 बजे : अभिषेक महा शांति धारा नित्यार्चन
सुबह 7 बजे: श्री जी की शोभायात्रा , प्रवचन
दोपहर 2 बजे: सम्मान समारोह, प्रवचन