{"_id":"5c0ac479bdec2241742bdbf7","slug":"lighting-in-railway-station-jhansi-like-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट की तरह जगमग होगा रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट की तरह जगमग होगा रेलवे स्टेशन
jhansi
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
jhansi railway station
- फोटो : demo
रेलवे स्टेशन आने वाले दिनों में एयरपोर्ट की तरह जगमग होगा। स्टेशन के भीतर और बाहरी परिसर में रेलवे बोर्ड के नए मानकों के हिसाब लाइटें लगाई जा रही हैं। यह काम भारत सरकार के अधीन एनर्जी एफिसियेंट सर्विसेस लिमिटेड (ईईएसएल) को सौंपा गया है।
रेलवे स्टेशन को सुंदर बनाने के लिए कई परिवर्तन किए जा रहे हैं। नवीनीकरण के लिए 20 करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं। इसमें रेलवे परिसर, वेटिंग हॉल, यात्री शेड और अन्य स्थानों पर बदलाश किया जा रहा है। इसी पहल के तहत स्टेशन पर बेहतर क्वालिटी की लाइटें लगने जा रही हैं। एलईडी ट्यूब लाइट, स्ट्रीट लाइट, पोर्च लाइट सभी नए मानकों के हिसाब से लगेंगी। शुरूआत में यह बदलाव मंडल के झांसी और ग्वालियर स्टेशन पर होना है। इस काम को एनर्जी एफिसियेंट सर्विसेस लिमिटेड (ईईसीएल) कंपनी पूरा करेगी।
साथ ही स्टेशन पर भोजनालय के बगल में बने दोनों वातानुकूलित वेटिंग हॉल एक होना है, जिससे यात्रियों को बैठने के लिए अधिक जगह मिल सके। आरक्षण कार्यालय को वेतन कार्यालय या यात्री शेड के पास शिफ्ट करने के बाद उस जगह एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाने की योजना है। रेलवे परिसर और प्लेटफार्म पर फैले तारों को अंदर पैक किया जाएगा। स्टेशन बिल्डिंग पर रंगरोगन और दीवारों को बुंदेली लोक कलाओं से सजाया जाना है। वाहन स्टैंड को सुव्यवस्थित करके आपे, चार पहिया और वीआईपी वाहनों के लिए अलग लेन बनाई जाएगी।