फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Light thief control for Dron camera helps

बिजली चोरी पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरे की ली जाएगी मदद

Sat, 17 Oct 2020 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Light thief control for Dron camera helps
झांसी। बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग ने ड्रोन कैमरा की मदद लेने का फैसला किया है। ड्रोन कैमरे की मदद से पता किया जाएगा कि कहां-कहां बिजली चोरी हो रही है। इसके लिए विभाग एसएसपी से ड्रोन कैमरा उड़ाने की अनुमति मांगेगा। चोरी पकड़ने के लिए बिजली विभाग ने महानगर के कई मोहल्लों को भी चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने के लिए विद्युत विभाग अब हाईटेक तरीका अपनाएगा। ड्रोन कैमरे से बिजली चोरी के सबूत कैद किए जाएंगे। इसके बाद विभाग बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। बताया गया है कि महानगर के मुकरयाना, अलीगोल, भांडेरी गेट, मेवातीपुरा, उनाव गेट बाहर, पुलिया नंबर 9, चमनगंज, ताज कंपाउंड, सैयर गेट बाहर, पुराना बस स्टैंड, छनियापुरा, ओरछागेट अंदर, भगवंतपुरा, भट्टागांव, कोछाभांवर, कसाई मंडी, मोहिनी बाबा, तालपुरा, मदकखाना, हंसारी, राजगढ़ व बिजौली में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही है। इन स्थानों पर बिजली चोरी रोकने के लिए ड्रोन कैमरा उड़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed