फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Light Spray ever , ever sharp shower

कभी हल्की फुहार, कभी तेज बौछार

Fri, 08 Jul 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
 Light Spray ever , ever sharp shower
rain, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। लगातार चौथे दिन भी मेघा बरसे। रुक रुक कर दिन भर बारिश होती रही। कभी हल्की फुहार तो कभी तेज बौछार ने तापमान में ठंडक घोल दी। पिछले कुछ समय से सूखे की चपेट में रहे बुंदेलखंड के लिए यह राहत भरी बारिश है। मौसम विभाग का आगे भी अच्छी बारिश का अनुमान है। 
विज्ञापन


बीते सोमवार से झांसी समेत बुंदेलखंड के तापमान में काफी गिरावट आ गई है। कारण अच्छी बारिश होना है। मंगलवार और बुधवार को हुई झमाझम बारिश का क्रम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। पिछले दो दिनों के मुकाबले बृहस्पतिवार को बारिश थोड़ी कम तो हुई लेकिन अधिकतम तापमान में और गिरावट आ गई। रुक रुककर बारिश होना जल स्तर के लिए भी फायदेमंद है।
विज्ञापन


ऐसी बारिश का पानी जमीन के अंदर जाता है न कि नालों के जरिए नदी में। धीमी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ जाता है। लगातार हो रही अच्छी बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं, साथ ही सूख चुके जलाशय, कुओं को पुनर्जन्म देने का काम किया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि पिछले दो सालों की तुलना में इस बार काफी अच्छी बारिश अब तक हो चुकी है। आगे भी अच्छे बारिश देखने को मिल सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में तीन डिग्री गिरा तापमान 
दिन            अधिकतम    न्यूनतम
मंगलवार        32 डिग्री   26 डिग्री
बुधवार          31 डिग्री   25 डिग्री
बृहस्पतिवार    29 डिग्री   26 डिग्री
 

खेती के लिए फायदा 
यह बारिश खेती के लिए फायदेमंद  है। अभी मूंगफली की 55 से 70 फीसदी बुआई हो चुकी है। इसलिए बारिश से फसल को फायदा होगा। किसान तिल की फसल को 15 जुलाई के बाद बो सकते हैं। 15 जुलाई से पहले इसमें माइक्रोप्लाज्मा के जरिए फायलोडी रोग फैलता है, जिससे तिल की फसल में गुच्छे बन जाते हैं।


15 जुलाई के बाद तापमान में ठंडक होने से रोग का असर कम हो जाएगा। बारिश के बाद उड़द, मूंग, सोयाबीन, मूंगफली, अरहर, ज्वार, मक्का की बुआई कर सकते हैं। फूलगोभी, पत्तागोभी, टमाटर, मिर्च, बैगन, कद्दू, करेला, खीरा, लौकी, तुरई के बीच जिन्होंने बो दिए हैं, उनके लिए और जो लगाने वाले हैं उनके लिए भी बारिश मुनाफे वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed