फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Light is less

बिजली की मांग घटी

Wed, 01 Apr 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Light is less
झांसी। लॉकडाउन के दौरान वाणिज्यिक व औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बंद होने से बिजली की मांग 25 प्रतिशत तक घट गई है। इससे ट्रांसफार्मर ओवरलोड नहीं हो रहे हैं। परिणामस्वरूप बढ़ती गर्मी के बाद भी सुचारु रुप से बिजली मिल रही है। मुख्यालय ने शहर में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे बिजली देने के आदेश दे रखे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान लोग घर पर हैं। लोग सोने (नींद) के अलावा अपना अधिकांश वक्त टीवी देखकर, कंप्यूटर पर काम करके और बिजली से जुड़े अन्य उपकरण चलाकर गुजार रहे हैं। गर्मी शुरू होने से पंखे भी चलने लगे हैं। मगर, इसके बाद भी शहर में पिछले एक हफ्ते से बिजली की मांग 25 प्रतिशत तक घट गई है। यही हाल जनपद के अन्य कस्बों व ललितपुर जिले का है। दरअसल, महानगर में 1.14 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें 15 हजार कनेक्शन वाणिज्यिक है। लॉक डाउन में वाणिज्यिक व औद्योगिक प्रतिष्ठानों बंद चल रहे हैं। इस कारण बिजली की मांग नहीं बढ़ पा रही है, जिससे विभाग को सुचारु रूप से बिजली देने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति की ये है व्यवस्था
अभी बुंदेलखंड के शहरी क्षेत्रों को 24 और ग्रामीण क्षेत्रों को 20 घंटे बिजली देने का रोस्टर चल रहा है। महानगर में हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर लगे उच्च क्षमता 40 एमवीए (मेगावाट) के दो और 63 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर से जेल चौराहा, हाइडिल, रानीमहल, मुन्नालाल, पुलिया नंबर नौ, प्रेमनगर, नंदनपुरा, खालसा सीपरी बाजार, गल्ला मंडी, बिजौली, ग्रोथ सेंटर, भेल और बरुआसागर को बिजली दी जा रही है। मेडिकल, पंचवटी उन्नाव गेट, गल्लामंडी और सूतीमिल सबस्टेशन को बड़ागांव स्थित दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से बिजली दी जा रही है। भीषण गर्मी में भी हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर 120 मेगावाट की मांग है और दुनारा पर 40 मेगावाट की मांग चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आया अंतर
सबस्टेशन का नाम सामान्य दिनों में इन दिनों
हंसारी (झांसी) 100 मेगावाट 75 से 80 मेगावाट
दुनारा (बड़ागांव) 40 मेगावाट 30 से 35 मेगावाट
मोंठ 40 मेगावाट 30 से 35 मेगावाट
गुरसराय 40 मेगावाट 30 से 35 मेगावाट
मऊरानीपुर 52 मेगावाट 43 से 47 मेगावाट
ललितपुर 53 मेगावाट 43 से 45 मेगावाट
- लॉक डाउन के दौरान महानगर में 25 फीसदी तक बिजली की मांग कम हो गई है। ओवरलोडिंग की कोई समस्या नहीं है। सब कुछ ठीक चल रहा है।
- विनोद जायसवाल, अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed