{"_id":"60f484da8ebc3e79ad31f9c4","slug":"light-fell-down-transfermer-jhansi-news-jhs199866448","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर पर गिरी बिजली, कई इलाकों की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर पर गिरी बिजली, कई इलाकों की आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बरसात की वजह से सूती मिल फीडर के एक ट्रांसफार्मर पर बिजली (गाज) गिर जाने से केबल फुंक गई। इससे आसपास के क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। इसी तरह ईसाई टोला में एक खंभा गल जाने की वजह से गिर गया। इससे आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहे।
शनिवार की देर रात अचानक मौसम ने करवट ली और बरसात शुरू हो गई। बरसात के दौरान रात करीब सवा ग्यारह बजे ईसाई टोला शास्त्री नगर क्षेत्र में एक खंभा गिर गया। खंभा नीचे से गल गया था, जो बरसात के कारण धंस गया। इससे आसपास के ईसाई टोला, बिहारीपुरा, नूरनगर समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। उमस भरी रात में बिजली चली जाने के कारण लोगों को परेशानी हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों की टीम ने आपूर्ति शुरू करने का काम शुरू कर दिया। अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि बिजली रात में ही दुरुस्त हो गई थी।
उधर, बरसात शुरू होने के बाद सूती मिल फीडर पर एक ट्रांसफार्मर पर बिजली गिर जाने के कारण केबल जल गई। इस कारण इलाके के अयोध्या पुरी और ग्वालियर मार्ग समेत आसपास के क्षेत्र की तीन घंटे से अधिक बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। दरअसल, पानी नहीं बरसने के कारण अर्थिंग की समस्या हो गई थी। इस कारण बिजली ट्रांसफार्मर पर आकर गिरी। अधिशासी अभियंता डी यादवेंदु ने बताया कि बिजली गिर जाने के कारण ट्रांसफार्मर और केबल जल गई थी। इसे ठीक करा दिया है।
विज्ञापन
बिजली का तार टूटा
लहर इंक्लेव कॉलोनी के पास बिजली का तार टूट जाने के कारण लोगों को असुविधा हुई। सूचना देने के बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। यहां पर बिजली के खंभों की जगह बल्लियों पर कनेक्शन के तार लटके हुए हैं। रविवार को पानी बरसने के कारण एक तार टूट गया। इस कारण रास्ते से आवागमन बंद हो गया। सूचना बिजली विभाग को दी गई। इसके बाद तार को हटाया गया।