{"_id":"5f6b9b548ebc3ede2c2c3088","slug":"light-cut-more-than-50-aria-for-rain-reporters-news-jhs1769833113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गुल रहा 50 से अधिक इलाकों का करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गुल रहा 50 से अधिक इलाकों का करंट
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : ?????
झांसी। बारिश से बुधवार को रानीमहल, जेल चौराहा, न्यू गल्लामंडी सबस्टेशन की हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट आ गए गए। इससे 50 से अधिक क्षेत्रों की बिजली बंद रही। इस कारण हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार की दोपहर तीन बजे के करीब बारिश के दौरान हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन से आने वाली हाईटेंशन लाइन में पेड़ की डाल टकराने के कारण जेल चौराहा व रानीमहल सबस्टेशन सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली बंद हो गई। कर्मचारियों ने तारों से पेड़ की डालियों को हटाया। करीब सवा घंटे बाद बिजली को चालू किया जा सका। इस दौरान जेल चौराहा, सदर बाजार, कचहरी चौराहा, पुलिस लाइन, इलाइट, जानकीपुरम, इलाहाबाद बैंक चौराहा, विवेकानंद कॉलोनी, स्टेशन रोड, मिनर्वा, रानीमहल, तलैया, छनियापुरा, सुभाष गंज, सिंधी तिराहा, गुसाईपुरा आदि क्षेत्र के हजारों लोग परेशान रहे। इसी तरह बड़ागांव के दुनारा स्थित ट्रांसमिशन सबस्टेशन से न्यू गल्लामंडी सबस्टेशन आने वाली लाइन का केबल बक्सा फट गया। इस लाइन में फाल्ट आने से शिवाजी नगर, नारायण बाग, डड़ियापुरा फीडर की बिजली बंद हो गई। केबल बक्सा दुरुस्त होने में कई घंटे लग गए। मगर इस बीच संबंधित क्षेत्रों की बिजली को हंसारी लाइन से जोड़कर चालू कर दिया गया।
तीन और संविदा कर्मियों को हटाया
झांसी। बिजली विभाग ने एक संविदा कर्मचारी का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद तीन और कर्मियों को हटा दिया है।
विगत 21 सितंबर को रानीमहल सबस्टेशन से जुड़े मिनर्वा के पीछे क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बिजली टीम को पता लगा था कि एक उपभोक्ता का बकाया बिज पर कनेक्शन न काटने के नाम पर संविदा कर्मचारी ने रिश्वत ले ली। कर्मचारी का रिश्वत लेते वीडियो भी वायरल हो गया। संविदा कर्मी को कार्य से हटा दिया गया था। साथ ही कोतवाली पुलिस ने जेई की तहरीर पर संविदा कर्मी प्रकाश प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में अधिशासी अभियंता (प्रथम) डी यादवेंदु ने तीन और संविदा कर्मियों को दोषी मानते हुए उनको कार्य से हटा दिया है।