फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Life line made pipe line in bundelkhand

बुंदेलखंड की लाइफ लाइन बनेगी पाइप लाइन: डॉ. महेंद्र सिंह

Tue, 30 Jun 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Life line made pipe line in bundelkhand
जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह - फोटो : REPORTERS
झांसी। प्रदेश के जलशक्ति एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड में नमामि गंगे तथा ग्रामीण पेयजल मिशन के तहत घर - घर पानी पहुंचाने के लिए दस हजार करोड़ की ‘हर घर जल’ पेयजल योजना धरातल पर उतरने जा रही है। यह योजना बुंदेलखंड के लिए लाइफ लाइन साबित होगी। सोमवार की शाम वे सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बुंदेलखंड को अग्रणी बनाने का उद्देश्य लेकर काम कर रहे हैं। ‘हर घर जल’ योजना आजाद भारत की सबसे बड़ी योजना बनेगी। पहले चरण में 2183 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास होने जा रहा है। यह योजनाएं झांसी, ललितपुर और महोबा में शुरू होंगी। इन योजनाओं पर एक साथ काम होगा। डेढ़ साल में इन परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया है। केन- बेतवा नदी गठजोड़ परियोजना के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस योजना से जुड़ी समस्याओं का जल्द ही समाधान हो जाएगा। एरच बांध परियोजना जांच के सवाल को वे टाल गए। चीन को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भी वे कुछ नहीं बोले। इस मौके पर विधायक राजीव सिंह पारीछा, जवाहर लाल राजपूत, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, संजीव श्रृंगीऋषि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का शिलान्यास
---------------------------
- गुलारा ग्राम समूह पाइप लाइन पेयजल योजना।
- बचावली खुर्द ग्राम समूह पाइप लाइन पेयजल योजना।
- तिलैथा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना।
- बुढ़पुरा ग्राम समूह पाइप लाइन पेयजल योजना।
- कुरैचा ग्राम समूह पाइप लाइन पेयजल योजना।
- इमलोटा ग्राम समूह पाइप लाइन पेयजल योजना।
- लहचूरा काशीपुरा राजस्व ग्राम पाइप समूह पेयजल योजना।
- शिवहर राजस्व ग्राम समूह पाइप लाइन पेयजल योजना।
- सलइया नाथूपुरा राजस्व ग्राम समूह पाइप लाइन पेयजल योजना।
- लागौन ग्राम समूह पाइप लाइन पेयजल योजना।
- सैदपुर कुम्हेरी ग्राम समूह पाइप लाइन पेयजल योजना।
- मसोरा सिंधवाहा ग्राम समूह पाइप लाइन पेयजल योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed