फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Life imprisonment in murder

हत्या में पति व चाचा ससुर को आजीवन कारावास

Sat, 18 Jan 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment in murder
झांसी। दहेज की मांग पूरी न होने व बेटा पैदा न होने पर बहू को जलाकर मार डालने के मामले मेें अपर सत्र न्यायाधीश व न्यायालय संख्या दो ओमवीर की अदालत ने दोष सिद्घ होने पर अभियुक्त पति व चाचा ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता देेवेंद्र पांचाल ने बताया कि थाना पूंछ के रमपुरा गांव निवासी संतराम अहिरवार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्री क्रांति उर्फ सरिता की शादी शादी वर्ष 2011 में धौरका गांव निवासी मनोज कुमार अहिरवार के साथ हुई थी। 10 अक्तूबर 2014 की शाम को सूचना मिली कि क्रांति को जली हुई हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां पुत्री ने बताया की मांग पूरी न होने व पुत्र पैदा न होने पर पति, सास, ससुर, चचिया ससुर व चचिया देवर ने मारपीट कर मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया। 16 अक्तूबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed