फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lieutenant colonel swaroop singh kuntal won ironman malaysia

लेफ्टिनेट कर्नल स्वरूप सिंह ने मलयेशिया में बनाया कीर्तिमान, जीता आयरनमैन का खिताब

Wed, 30 Oct 2019 10:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 30 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
lieutenant colonel swaroop singh kuntal won ironman malaysia
लेफ्टिनेट कर्नल स्वरूप सिंह कुंतल - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सेना के लेफ्टिनेट कर्नल व झांसी में पदस्थ स्वरूप सिंह कुंतल ने मलयेशिया में नया कीर्तिमान बनाकर देश का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने तीन प्रतिस्पर्धाओं के 17 घंटे के लक्ष्य को 12 घंटे 14 मिनट में ही पूरा कर लिया। उनकी शारीरिक क्षमता और अदम्य साहस की सराहाना की गई। 

विज्ञापन


लेफ्टिनेट कर्नल स्वरूप सिंह कुंतल ने मलयेशिया के लंगकावी द्वीप में आयोजित प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने 3.8 किलोमीटर तैराकी एक घंटा 29 मिनट, 180 किलोमीटर साइकिलिंग छह घंटे 13 मिनट और 42.0 किलोमीटर रनिंग चार घंटे 12 मिनट में पूरी की। 
विज्ञापन


उन्होंने लक्ष्य को 17 घंटे की जगह 12 घंटे 14 मिनट में पूरा कर लिया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मलयेशिया में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान और लगभग 3000 मीटर का उतार चढ़ाव वाला रास्ता लक्ष्य को ज्यादा दुर्गम बनाए था। इस प्रतिस्पर्धा का प्रारंभ 1978 में हवाई द्वीप में हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व कुंतल ने बंगलूरू में 12 घंटे में 108.4 किलोमीटर की दूरी तय करके झांसी का नाम रोशन किया था। चंडीगढ़ में 12 घंटे स्टेडियम रन 118.7 किलोमीटर दूरी तय करके जीती थी। एशिया की सबसे बड़ी टाटा मुंबई मैराथन में 42.2 किलोमीटर की मैराथन तीन घंटे 23 मिनट 53 सेकेंड में पूरी कर नाम रोशन किया था। कोटा में आयोजित 63 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन पांच घंटे 39 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। 


इसके पहले वे जयपुर इंटरनेशनल में 12 घंटे 23 मिनट में 3800 मीटर स्वीमिंग, 182 किलोमीटर साइकिलिंग एवं 42 किलोमीटर दौड़ लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर आयरनमैन का खिताब जीता था। वह मूल रूप से मथुरा के रहने वाले हैं। यह महाराजा ग्रुप मथुरा के चेयरमैन प्रीतम सिंह प्रमुख के अनुज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed