{"_id":"69a0b87eb3ec1607fc098737","slug":"licensed-revolver-seized-search-continues-for-absconding-criminals-jhansi-news-c-11-jhs1004-747573-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त, फरार अपराधियों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त, फरार अपराधियों की तलाश जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। उन्नाव गेट स्थित भांडेरी गेट में दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में पुलिस सख्त जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को अपराधियों की तलाश में पुलिस छापे की कार्रवाई की। वहीं तमंचे से फायरिंग करने वाले आरोपी जितेंद्र के पास से पुलिस ने रिवाल्वर जब्त कर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों से पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के भांडेरी गेट में मंगलवार को दो पक्षों में तीखी झड़प के बाद पत्थरबाजी के साथ फायरिंग हुई थी। इसमें कुसुम की मौत हो गई। छर्रे लगने के उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।
इधर, पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापा मार रही है। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि जितेंद्र रेलवे में नौकरी करता है और लाइसेंसी रिवाल्वर होने के बाद भी तमंचे से फायर कर रहा था। जितेंद्र का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई कर अपराधियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।