फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Licence work avoide fourth class worker

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से हटाया लाइसेंस का काम

Wed, 21 Oct 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Licence work avoide fourth class worker
झांसी। नगर निगम में एक निलंबित चपरासी को बहाल कर प्रथम श्रेणी लिपिक के समकक्ष कार्य देने पर नगर आयुक्त ने कार्रवाई की है। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त के आदेश को निरस्त कर दिया है। अभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कोई काम नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 16 दिसंबर 2019 को इलाइट चौराहे पर देश के नए कानून के विरोध में धरना देने पर शासकीय सेवा आचरण नियमावली का दोषी मानते हुए निलंबित करने के बाद आंशिक दोषी मानकर तीन अक्तूबर 2020 को बहाल कर दिया गया था। इसके नौ दिन बाद ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को व्यावसायिक लाइसेंस और स्वास्थ्य विभाग सर्किल - पांच के अधिष्ठान का काम सौंप दिया गया। पार्षदों ने मामले में नाराजगी जाहिर की थी। अमर उजाला ने खबर प्रकाशित कर मामला उजागर किया। इस पर संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त अवनीश राय ने अपर नगर आयुक्त के आदेश को निरस्त कर दिया है। अभी कर्मचारी को किसी पटल पर नहीं भेजा गया है। इसे लेकर नगर निगम में चर्चा का आलम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed