{"_id":"614cdb228ebc3e095b7f9aa3","slug":"lic-development-officer-and-agent-honored-jhansi-news-jhs2050469143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी के विकास अधिकारी और अभिकर्ता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईसी के विकास अधिकारी और अभिकर्ता सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। भारतीय जीवन निगम शाखा एक के कार्यक्रम में स्वाधीनता उत्सव में दिए लक्ष्य को पूरा करने वाले 40 विकास अधिकारी और 77 अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में झांसी के अलावा ललितपुर, उरई, राठ, जालौन समेत दस शाखाओं के विकास अधिकारी व अभिकर्ता शामिल रहे।
बृहस्पतिवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में एलआईसी कानपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एमआर शर्मा ने कैंसर पीड़ित बीमा धारक वीर सिंह को दस लाख रुपये का भुगतान किया। उन्होंने बताया कि बीमा धारक ने कैंसर कवर पॉलिसी (प्लान 905) का लाभ लिया था। 5770 रुपये की दो वार्षिक किस्तें जमा करने पर उनको कैंसर होने का पता लगा। उन्होंने समस्त प्रपत्रों के साथ दावा दाखिल किया, जिसके अंतर्गत एलआईसी ने उन्हें दस लाख का एकमुश्त भुगतान किया। अगले दस साल तक प्रतिमाह दस हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। बीमा धारक को आगे की किस्त भी जमा नहीं करनी होगी। भुगतान पर कोई टैक्स भी नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि एलआईसी की पॉलिसी जीवन के कठिन समय जैसे कि पॉलिसी धारक की आकस्मिक मृत्यु, बीमारी अथवा वृद्धावस्था में वित्तीय संबल प्रदान करती है।