फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Let your career take flight with colors

रंगों से दें अपने कॅरियर को उड़ान

Fri, 23 Jul 2021 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Let your career take flight with colors
झांसी। बदलते समय के साथ युवा पीढ़ी के कॅरियर के लिए कई विकल्प खुल गए हैं। अब सिर्फ साइंस या कॉमर्स स्ट्रीम वाले ही नहीं, बल्कि कला क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए भी कॅरियर की अपार संभावनाएं हैं। इन्हीं में से फाइन आर्ट्स कोर्स की मांग भी बढ़ी है।
विज्ञापन

आज के समय में बच्चे कुछ खास और क्रिएटिव करने में भरोसा रखते हैं, जिसमें उनके माता-पिता भी उनके सपने को हकीकत में बदलने में सहयोग कर रहे हैं। आज फैशन की इस दुनिया में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट की तरफ भी युवा आकर्षित हो रहे हैं। इसके अलावा जिन बच्चों का रुझान पेंटिंग, मूर्तिकला और अन्य तरह की कला में है। ऐसे बच्चों के लिए बैचलर ऑफ फाइन आर्ट कोर्स बेहतर साबित हो सकता है। इस कोर्स के जरिए न सिर्फ बच्चा पेंटिंग्स, मूर्तिकला आदि बनाकर अपनी कला को निखार सकते हैं, बल्कि, अपने शौक के साथ इसमें बेहतरीन कॅरियर भी बना सकते हैं। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में इन दिनों कैंपस कोर्सों के लिए आवेदन खुले हुए हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं के पास 10 अगस्त तक ललित कला संस्थान में प्रवेश लेकर कॅरियर संवारने का मौका है।
विज्ञापन

यहां पा सकते रोजगार
संस्थान की पूर्व समन्वयक डॉ. श्वेता पांडेय ने बताया कि फाइन आर्ट्स कोर्स करने के बाद छात्र-छात्राएं सॉफ्टवेयर कंपनी, डिजाइन फर्म, टेक्सटाइल इंडस्ट्री, एडवरटाइजिंग कंपनी, डिजिटल मीडिया, पब्लिशिंग हाउस, आर्ट स्टूडियो, विज्ञापन विभाग, अखबार या पत्रिका में इलस्ट्रेटर, कार्टूनिस्ट, एनिमेटर आदि के तौर पर कॅरियर बना सकते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, टीवी, फिल्म/थिएटर प्रोडक्शन, प्रोडक्ट डिजाइन, एनिमेशन स्टूडियो, टेक्सटाइज डिजाइनिंग आदि में भी रोजगार पास सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक पास के लिए कोर्स
कोर्स का नाम: एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग
योग्यता: 45 प्रतिशत से किसी भी संकाय में स्नातक
चयन प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
अवधि: दो साल
सीट: 30
फीस: 25,500
इंटरमीडिएट पास के लिए कोर्स
कोर्स का नाम: बीएफए ड्राइंग एंड पेंटिंग
योग्यता: 45 प्रतिशत से किसी भी संकाय में इंटर
चयन प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
अवधि: चार साल
सीट: 60
फीस: 18,500
कोर्स का नाम: बीएफए इन कॉमर्शियल आर्ट्स
योग्यता: 45 प्रतिशत से किसी भी संकाय में इंटर
चयन प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
अवधि: चार साल
सीट: 60
फीस: 18,500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed