{"_id":"6195188fdc0d830553079c2b","slug":"lekhpal-posted-in-vip-duty-dies-in-road-accident-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: वीआईपी ड्यूटी में तैनात लेखपाल की सड़क दुर्घटना में मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: वीआईपी ड्यूटी में तैनात लेखपाल की सड़क दुर्घटना में मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
Wed, 17 Nov 2021 08:28 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 17 Nov 2021 08:28 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से लखनऊ निवासी विपिन कुमार राणा (33) यहां परिवार के साथ पंचवटी कॉलोनी में रहते थे। इन दिनों करारी इलाके में वे लेखपाल थे। राष्ट्र रक्षा समपर्ण पर्व को लेकर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में उनकी भी ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीआईपी ड्यूटी में तैनात लेखपाल मंगलवार की आधी रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिखलते हुए अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से लखनऊ निवासी विपिन कुमार राणा (33) यहां परिवार के साथ पंचवटी कॉलोनी में रहते थे। इन दिनों करारी इलाके में वे लेखपाल थे। राष्ट्र रक्षा समपर्ण पर्व को लेकर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में उनकी भी ड्यूटी लगी थी। मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह ग्वालियर रोड के सिद्घेश्वर मंदिर के आगे पहुंचे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर छिटक कर गिर पड़े। उनके सिर पर गंभीर चोट आ गई। हाथ एवं पांव में भी काफी चोट आ गई। लहूलुहान हाल में वह सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने दुघर्टना की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल विपिन को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने उनको इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर दिया।
विज्ञापन
उधर, घटना की सूचना परिजनों को भी दे दी गई। थोड़ी देर में परिजन अस्पताल पहुंच गए। सिर में गंभीर चोट आ जाने एवं काफी खून बह जाने से आखिरकार उनको बचाया नहीं जा सका। देर-रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिवार में पत्नी के अलावा उनके दो बेटी समेत एक बेटा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन