फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Leave aside the footpath, there is encroachment even on the road, auto drivers have made illegal stands.

Jhansi News: फुटपाथ तो छोड़िए सड़क पर भी अतिक्रमण, ऑटो चालकों ने बना लिए अवैध स्टैंड

Sat, 29 Jun 2024 04:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Leave aside the footpath, there is encroachment even on the road, auto drivers have made illegal stands.
- चौड़ी सड़कें भी संकरी दिखाई देने लगीं, बाजारों में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। स्मार्ट सिटी झांसी में जहां पर भी नजर घुमाएंगे अतिक्रमण ही पाएंगे। शहर के बाजारों में तो हाल यह है कि फुटपाथ तो छोड़िए दुकानदारों ने सड़क तक अतिक्रमण कर रखा है। चौड़ी-चौड़ी सड़कें भी आज सकरी दिखाई देने लगी हैं। ऊपर से बाजारों में ऑटो और ई-रिक्सा घुस जाने से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। जगह-जगह ऑटो चालकों ने भी सड़क पर अवैध स्टैंड बना रखे हैं।

पंचकुइयां से कोतवाली जाने वाले मार्ग पर महिला अस्पताल तिराहे पर अक्सर जाम लगा रहता है। यहीं पर ऑटो खड़े रहते हैं। जबकि, कोई स्टैंड नहीं है। ये भी जाम का बड़ा कारण हैं। दूसरी तरफ, सिंधी तिराहे से जैसे ही मानिक चौक की तरफ जाएंगे, वैसे ही अतिक्रमण की असली तस्वीर दिख जाएंगी। कहीं पर भी फुटपाथ दिखाई ही नहीं देता है। हाल ये है कि सड़क तक लोगों ने दुकानें बढ़ा रखी हैं। चंद्रशेखर आजाद तिराहा के पास तो ठेला दुकानदार भी जाम का बड़ा कारण हैं। बजाजा बाजार से बड़ाबाजार तक हथठेला दुकानदार सड़क पर कब्जा जमाए रहते हैं। यहां डिवाइडर पर पटरी दुकानदार जमे बैठे रहते हैं। सुभाषगंज का भी ऐसा ही हाल है। यहां पर थोक किराना व्यापारियों की दुकानें हैं। रोजाना लोडर से किराना का सामान आता रहता है। दूसरी तरफ, दुकानदारों ने अपना सामान चबूतरे पर भी रखा हुआ है। यहां पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं, सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे का हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में है। बाहर सड़क तक हथठेला दुकानदार जमे हुए हैं। सड़क पर ऑटो और ई-रिक्सा चालकों ने अवैध स्टैंड बना लिया है। इससे सड़क सकरी हो जाती है। दूसरे वाहनों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है। किराना मार्केट में भी दुकानदारों ने सड़क तक अतिक्रमण कर रखा है। यही स्थिति आर्यकन्या चौराहे की भी है। यहां पर फुटपाथ पर लोगों ने अपनी दुकान का समान रखा हुआ है। शुक्रवार को चौराहे के आसपास गंदगी भी पड़ी हुई थी।
विज्ञापन



लगातार चल रहा अभियान, स्थिति जस की तस
अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम में एक नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। अतिक्रमण रोधी दस्ता भी है। अक्सर नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने भी जाती है। मगर अतिक्रमण कम होने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है। पिछले हफ्ते से नगर निगम की टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है। मगर टीम की कार्रवाई खत्म होने के बाद फिर से अतिक्रमण हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये मांग उठी
...............
- इलाइट चौराहा की तरह मुख्य क्षेत्रों में पार्किंग की सुविधा हो।
- पिंक टॉयलेट की तरह प्रमुख बाजारों में भी टॉयलेट बनाई जाए।
- ट्रैफिक प्लान लागू हो, जहां जरूरत हो वहां वन-वे व्यवस्था हो।
- बाजारों में सख्ती से अतिक्रमण हटाने का अभियान चले, ताकि जाम न लगे।


ये बोले लोग
................
मानिक चौक से बड़ाबाजार तक बिजली के तारों का गुच्छा झूलते हुए नजर आता है। अगर स्मार्ट सिटी है तो बिजली के तार अंडरग्राउंड होने चाहिए। ऐसे तो झांसी महानगर लगता नहीं है। - महेश।

बजाजा बाजार की सड़क करीब 20 फुट है। दुकानदारों ने चार से पांच फुट तक अतिक्रमण कर रखा है। इससे सड़क संकरी हो गई है। अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। - राहुल वर्मा।

चाहें मानिक चौक, बड़ाबाजार हो या फिर सुभाषगंज, इन प्रमुख बाजारों में कहीं पर भी पार्किंग नहीं है। मजबूरी में लोग सड़क पर अपना वाहन खड़ा करते हैं, जिससे जाम लगता है। - सौरभ सहगल।

बड़ाबाजार से रानी महल तक कहीं पर भी टॉयलेट नहीं बना है। इससे खासकर महिलाओं को काफी परेशानी होती है। स्मार्ट सिटी के तहत प्रमुख बाजारों में टाॅयलेट बननी चाहिए। - आलोक जैन।

स्मार्ट सिटी से मतलब सुविधाजनक शहर से है। योजना से काफी काम हुआ है। मगर शहर के प्रमुख बाजारों में भी पार्किंग होनी चाहिए। बाजारों में बड़े वाहन कतई न घुस पाएं। - शानू कंचन।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत जिस तरह सीपरी बाजार पुल के नीचे, बीकेडी, बस स्टैंड, कचहरी चौराहा पर पिंक टॉयलेट बनाए गए हैं। वैसे ही मुख्य बाजारों में भी बनने चाहिए। - डॉ. प्रगति गुप्ता।



वर्जन..
फोटो..
किला मार्ग, खंडेराव गेट से कोतवाली समेत शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण हटवाया गया है। अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को मानिक चौक में अतिक्रमण हटवाया गया है। जिला अस्पताल के पीछे वेंडिंग बने वेडिंग जोन में हथठेला और रेहड़ी पटरी दुकानदारों को शिफ्ट किया जाएगा। बड़ाबाजार में डिवाइडर पर पार्किंग बनाने की योजना है। - रोली गुप्ता, अपर नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed