{"_id":"5c1411e3bdec2253ad6ee110","slug":"lazy-teachers-and-wokers-rejected-for-his-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुस्त शिक्षकों और कर्मचारियों की होगी छुट्टी, बेसिक शिक्षा सचिव ने जारी किया प्रपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुस्त शिक्षकों और कर्मचारियों की होगी छुट्टी, बेसिक शिक्षा सचिव ने जारी किया प्रपत्र
Sat, 15 Dec 2018 01:56 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग के पचास साल से अधिक आयु के शिक्षक और कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी है। इसके लिए सूची तैयार की जा रही है। सूची शासन को भेजी जाएगी।
सरकारी सेवाओं में शासन युवा और तेज तर्रार कर्मचारियों को वरीयता दे रहा है। इसके चलते ढीले व सुस्त कर्मचारियों को सेवा से हटाने की कवायद चलाई जा रही है। पहले चरण में विभिन्न सरकारी विभागों में स्क्रीनिंग कराई गयी थी। अब इसे बेसिक शिक्षा विभाग में भी लागू कर दिया गया है।
बेसिक शिक्षा सचिव ने इस संबंध में पत्र जारी किया है और 15 दिसंबर तक सूची तैयार करने को कहा है। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वह कार्य में अक्षम व उदासीन शिक्षकों को तत्काल चिह्नित करें। उनके अनुसार पहले जो सूची तैयार हुई थी, उसमें कोई भी इस लायक नहीं था कि उसे सेवानिवृत किया जा सके।