{"_id":"60d8d1f08ebc3ebb6613a295","slug":"laxmi-talab-will-be-buitify-jhansi-news-jhs1981504165","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी तालाब का होगा पर्यटन विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मी तालाब का होगा पर्यटन विकास
विज्ञापन
लक्ष्मी तालाब का होगा पर्यटन विकास
झांसी। रविवार को झांसी स्मार्ट सिटी योजनांतर्गत लक्ष्मी तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इसके अंतर्गत तालाब के मध्य में महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा, तालाब के चारों ओर पाथ वे, पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट, नौका बिहार समेत अन्य कार्य होंगे। इन कामों पर लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्य 18 महीने में पूरा होगा। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि सुंदरीकरण से पर्यटकों का आना- जाना बढ़ जाएगा।
मानचित्र के माध्यम से नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय ने बताया कि लक्ष्मी तालाब के सौंदर्यीकरण का मुख्य आकर्षण तालाब के मध्य में महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा की स्थापना है। इसके अलावा तालाब के चारों तरफ सुसज्जित पाथ वे का निर्माण, पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वांइट और नौका बिहार की सुविधा दी जाएगी। लक्ष्मी तालाब के प्रवेश द्वार का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। लक्ष्मी मंदिर की ओर पार्क का निर्माण, पर्यटकों के लिए पार्किंग की सुविधा, खान-पान एवं ई- शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत तालाब को सुंदर बनाने के लिए जो कार्य कराए जाने हैं, उनका मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि गंदे नालों का पानी किसी भी दशा में तालाब में न जाने पाए। इसे रोकने के इंतजाम किए जाएं। कार्यदायी संस्था मैसर्स बीएससी प्रोजेक्ट प्रालि द्वारा यह कार्य किया जाएगा।
नगर आयुक्त ने बताया कि लक्ष्मी तालाब के चारों ओर पक्के नालों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे नालों का गंदा पानी लक्ष्मी तालाब में नहीं जाएगा। गंदा पानी नारायण बाग में जलनिगम द्वारा बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में जाएगा, जहां पानी को साफ कर लक्ष्मी तालाब में डाला जाएगा। तालाब के चारों ओर नालों के लीकेज बंद कराए जाएंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, पुरातत्व अधिकारी अभिषेक कुमार, परियोजना प्रबंधक सलाहकार मौजूद रहे।