फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Last rites performed amidst tight security arrangements.

Jhansi News: तगड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 12 Aug 2026 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Last rites performed amidst tight security arrangements.
देर-रात तक गांव में तैनात रहा पुलिस बल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो /संवाद
झांसी /गुरसराय। सिंगार गांव में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार दोपहर राजेंद्र प्रसाद के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पीएसी समेत आसपास के कई थानों से पुलिस बल तैनात रहा। सुबह सीओ पीयूष पांडेय पुलिस बल के साथ गांव जा पहुंचे। राजेंद्र के बड़े बेटा एवं बहू का जयपुर से आने का इंतजार किया जा रहा था। सुबह परिजनों के पहुंचने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। पिता की मौत के बाद से पुत्र विनय समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बता दें, सोमवार सुबह गुरसराय थाने के टायलेट में राजेंद्र कुमार ने फंदा लगाकर जान दे दी। नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। राजेंद्र के परिजनों का आरोप था कि झूठा आरोप लगाकर उनको फंसाया गया। इस मानसिक तनाव में राजेंद्र ने फंदा लगा लिया। उधर, राजेंद्र की मौत से गांव में भी तनाव देखने को मिला। सतर्कता बरतते हुए पहले से ही गांव में पीएसी समेत आसपास के थानों से भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। सीओ पीयूष पांडेय के मुताबिक शांतिपूर्ण तरीके से अंतिम संस्कार हो गया। सुरक्षा को देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात रखा गया है।

00

अखिलेश बने गुरसराय थाना प्रभारी

झांसी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के निलंबित होने के बाद एसएसपी ने गरौठा थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी को गुरसराय थाने का प्रभारी बनाया है वहीं, मोंठ थाने से अतिरिक्त निरीक्षक रावेंद्र कुमार मिश्रा को गरौठा थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अजीत कुमार को भी गुरसराय थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed