फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Land is being marked for ration shops

Jhansi News: राशन की दुकानों के लिए चिह्नित की जा रही जमीन

Fri, 04 Apr 2025 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Land is being marked for ration shops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कोटेदारों को स्थायी दुकान देने के लिए ग्रामीण इलाकों में राशन की दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। प्रथम चरण में 75 दुकानों का निर्माण कराया गया। दूसरे चरण में भी 75 दुकानों के लिए भूमि चिह्नित की जा रही है।
जनपद में जिला पूर्ति विभाग से 523 राशन की दुकानों का संचालन हो रहा है। शहरी क्षेत्र में 47 व ग्रामीण इलाकों में 476 दुकानें हैं। वर्तमान में राशन की दुकानों का संचालन किराये के भवनों में किया जा रहा है। खाद्यान्न प्रणाली में पारदर्शिता व दुकानदारों की आय बढ़ाने के लिए मनरेगा योजना से ग्रामीण इलाकों में राशन की दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इन दुकानों में दुकानदार अपनी सुविधा अनुसार जनरल स्टोर की दुकानों का भी संचालन कर सकेंगे। प्रथम चरण में 75 दुकानों का निर्माण कराया गया, करीब 62 दुकानें पूर्ण हो चुकी हैं। इनमें 26 दुकानों को जिला पूर्ति विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। इसके साथ ही दूसरे चरण में निर्मित होने वाली दुकानों के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। अब तक 25 दुकानों के लिए भूमि को चिह्नित कर लिया गया है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने उपजिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारियों को इन दुकानों के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

---------------------
प्रथम चरण में मनरेगा से निर्मित होने वाली दुकानों का निर्माण पूरा हो गया है। दूसरे चरण में दुकानों के निर्माण के लिए ग्रामीण स्तर पर भूमि चिह्नित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश चंद्र मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed