फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Land has been marked, power station will be built in Gadiya soon

Jhansi News: जमीन हुई चिह्नित, गड़िया में जल्द बनेगा बिजलीघर

Fri, 08 Aug 2025 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Land has been marked, power station will be built in Gadiya soon

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। गड़िया में 33 केवी का एक नया उपकेंद्र बनेगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द ही इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा। उपकेंद्र बनने से जहां नंदनपुरा और नगरा उपकेंद्र का ओवरलोड समाप्त होगा, बल्कि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति प्राप्त होगी।

नंदनपुरा व नगरा उपकेंद्रों पर ओवरलोड की समस्या है। इसके चलते यहां आए दिन फॉल्ट आदि की समस्या होती रहती है। विद्युत उपभोक्ताओं को कटौती की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए विद्युत अधिकारियों द्वारा दोनों उपकेंद्रों का बोझ कम करने के लिए नया उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। इसे मंजूर कर शासन को भेजा। शासन ने इसे पास करते हुए जमीन चिह्नित करते हुए निर्माण के निर्देश दिए। विद्युत विभाग ने यहां जमीन की तलाश भी पूरी कर ली है। गड़िया गांव में 3 हजार वर्ग मीटर जमीन खोजते हुए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। टेंडर प्रक्रिया जल्द अपनाकर इसके निर्माण की दिशा में कार्रवाई शुरू की जाएगी। फिलहाल इस बिजलीघर के बनने से जहां नगरा व नंदनपुरा का ओवरलोड खत्म होगा, तो वहीं फाल्ट की समस्याओं से निजात पाकर उपभोक्ताओं को मिलने वाली आपूर्ति में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन






- नगरा व नंदनपुरा की ओवरलोड समस्या दूर करने के लिए एक नया उपकेंद्र प्रस्तावित है। इसकी जमीन भी गड़िया गांव में चिह्नित कर ली है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




- चंद्रजीत सिंह

अधीक्षण अभियंता



विद्युत वितरण मंडल शहर झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed