फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Land grabbers flee to Thailand and Bali

Jhansi News: थाईलैंड एवं बाली भाग निकले जमीन हड़पने के आरोपी

Fri, 26 Jun 2026 02:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 26 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Land grabbers flee to Thailand and Bali
झांसी। सिविल लाइंस स्थित इलाहाबाद बैंक तिराहे के पास अरबों रुपये की बेशकीमती जमीन हड़पने के अधिकांश आरोपी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद झांसी छोड़कर भाग निकले। एक नामी जमीन कारोबारी थाईलैंड भाग निकला जबकि दूसरा बाली (इंडोनेशिया) चला गया। तकरीबन सभी आरोपी हाईकोर्ट से राहत की उम्मीद में उसके खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उधर, मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचकर वहां का नजरी नक्शा तैयार करने समेत अन्य जरूरी कार्रवाई पूरी की। पुलिस आरोपियों को भी तलाश रही है।
विज्ञापन


होशंगाबाद के पिपरिया निवासी राघवेंद्र पालीवाल ने नवाबाद थाने में नैविल रौनी डिक्क समेत रवि राय, संजय राय, अखिल राय, आशुतोष राय, अमित सिंह, शैली राय, नरेंद्र कौशिक, मयूर अग्रवाल, सुमित राय, रजत गुप्ता, ऋषभ राय, संजय निगम, फिरदोस पी. भागलिया, विनोद प्रजापति, फरूख पेस्टनजी और मोना हांडा के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से महानगर के जमीन कारोबारियों में हलचल मची है। आरोपियों की तलाश पुलिस ने शुरू की लेकिन, अधिकांश मुख्य आरोपी पहले झांसी छोड़कर दूसरे ठिकाने की ओर चले गए। इनमें से कई विदेश जा चुके हैं। मयूर थाईलैंड चला गया। इसी तरह अन्य आरोपी भी पुलिस की पहुंच से दूर गोपनीय ठिकानों में जा छुपे हैं। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि अभी प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना शुरू कराई गई है। इस मामले में जल्द ही आगे भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



कई भाजपा नेताओं ने करा रखी है जमीन की रजिस्ट्री
सिविल लाइंस के खाता संख्या 52 में दर्ज आराजी संख्या 294 की 1.668 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री कई भाजपा नेताओं के पास है। छानबीन में इन भाजपा नेताओं के नाम भी सामने आए। इस वजह से पुलिस बहुत फूंक-फूंककर कदम आगे बढ़ा रही है। पुलिस पहले पुख्ता सुबूत जुटाने में जुटी है, जिससे विवेचना में नाम सामने आने पर मजबूती से शामिल किया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है पिछले तीन साल से यहां प्लाटिंग की जा रही है। यहां के जमीन के दाम भी 25 से 35 हजार रुपये वर्गफीट तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed