फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lalitpur tops in group singing, KV 2 Jhansi tops in solo singing

Jhansi News: समूह गान में ललितपुर, एकल गायन में केवी 2 झांसी अव्वल

Thu, 04 Sep 2025 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Lalitpur tops in group singing, KV 2 Jhansi tops in solo singing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बबीना छावनी में आगरा संभाग की संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व के तहत एक भारत - श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों से आए 285 प्रतिभागियों, 33 अनुरक्षकों और 9 निर्णायक मंडल शामिल रहे। समूह गान में केवी ललितपुर और एकल गायन में केवी 2 झांसी की टीम अव्वल रही।
प्रतियोगिता में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय झांसी क्रमांक एक, दो और तीन के साथ एमआरएन मथुरा, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय महोबा, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय ललितपुर, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय तालबेहट के छात्र-छात्राएं और अनुरक्षक शिक्षक शामिल हुए। प्राचार्य संजय कुमार चौहान और अतिथियों ने सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय बबीना छावनी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कथक और जयतु भारतम जैसे समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

बच्चों ने समूह गीत, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, एकल अभिनय, समूह नृत्य, संगीत, वादन, गायन, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, कलाकृतियों का प्रदर्शन, भारतीय खिलौने का प्रदर्शन के साथ ही द्विआयामी और त्रिआयामी खिलौनों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अरुणाचल प्रदेश की कला संस्कृति को प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता परिणाम में समूह गान में केवी ललितपुर प्रथम, एकल गायन में केवी 2 झांसी प्रथम, एकल वाद्य में केवी महोबा प्रथम, समूह वाद्य में केवी 2 झांसी प्रथम, वाद्य संगीत में केवी 2 झांसी प्रथम, समूह नृत्य में केवी 3 झांसी प्रथम, एकल नृत्य (कला उत्सव) केवी 1 झांसी प्रथम, समूह नृत्य में केवी महोबा प्रथम, रंगमंच में केवी 1 झांसी प्रथम, कहानी वाचन में केवी महोबा प्रथम, त्रिआयामी चित्रकला में केवी ललितपुर प्रथम, समूह चित्रकला में केवी 2 झांसी प्रथम, ऑन द स्पॉट पेंटिंग में केवी 2 झांसी प्रथम, प्रोजेक्ट्स में केवी 3 झांसी प्रथम स्थान पर रहे। सभी प्रतियोगिताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सहभागिता का प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed