{"_id":"5f85da298ebc3e9bab1b81a2","slug":"lalitpur-police-is-raping-for-the-arrest-of-another-accused-who-has-been-abusive-to-scheduled-castes","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर : अनुसूचित जाति के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर : अनुसूचित जाति के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 13 Oct 2020 10:17 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर जिले के ग्राम रौंड़ा में एक वृद्ध और उसके साथी के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सुर्खियों में आते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने एक आरोपी सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। इसे आज जेल भेज दिया गया, जबकि दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं हैं, जो जगह- जगह दबिश दे रही हैं।
पीड़ित अनुसूचित जाति के होने के कारण मंगलवार को जिला मुख्यालय से गांव में अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर स्थिति पर नजर रखी गई। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए दो सशस्त्र पुलिस सिपाही आवास पर तैनात कर दिए गए हैं। पीड़ितों ने वीडियो जारी किया था कि उन्हें मूत्र पिलाने का प्रयास किया गया। यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था।