फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lalitpur people protest against death of a man in police custody

ललितपुर: थाने में युवक की मौत पर दिनभर बवाल, पुलिस के खिलाफ आक्रोश

Mon, 30 Aug 2021 02:17 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 30 Aug 2021 02:17 PM IST
सार

परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए शव लेने से इनकार कर दिया। गुस्से में महिलाएं सड़क पर लेट गईं। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट समेत अन्य मांगें पूरी करने का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण माने।
 

विज्ञापन
Lalitpur people protest against death of a man in police custody
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर के पाली थाने में समाधान दिवस के दौरान शनिवार की दोपहर युवक तेजराम के फांसी लगाकर जान देने के मामले में रविवार को छह घंटे तक जमकर बवाल हुआ। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने, परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा और मृतक के पुत्र को नौकरी देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नझाई गेट के सामने रास्ता जाम कर दिया। 

विज्ञापन


इस दौरान महिलाएं सड़क पर लेट गईं। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया। भारी हंगामे के बीच अफसरों द्वारा मांगें पूरी किए जाने का आश्वासन देने पर ग्रामीण माने। बाद में शाम को शव का अंतिम संस्कार किया गया।  
विज्ञापन


शनिवार को तेजराम की मौत के बाद परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव को उठाने नहीं दिया था। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई समेत कई मांगें की थीं। अफसरों ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, रविवार को मांगों पर कोई कार्रवाई होती न देख ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने कब्जे में नहीं लिया। उन्होंने सुबह 9 बजे से कंपनी बाग में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी होने पर जिला एवं पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी कंपनी बाग पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। 

ग्रामीणों ने युवक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दिलाए जाने और मृतक के बेटे को नौकरी दिलाने की भी मांग की। अफसरों ने शासन की गाइडलाइन के तहत मृतक के बेटे को नगर पालिका में संविदा पर नौकरी, पत्नी को पेंशन, दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर और आर्थिक सहायता की मांग पर सहमति जताई। 

इसके बाद अफसरों और ग्रामीणों की कोतवाली में बात होने लगी। आर्थिक सहायता एक करोड़ की राशि को लेकर बात बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घंटाघर के रास्ते पर महिलाएं सड़क पर लेट गईं। ग्रामीणों ने भी सड़क जाम कर दी। 

पुलिस ने घेराबंदी करते हुए ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा और बढ़ गया। इस पर पुलिस ने प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष विक्रम को बल प्रयोग करके हिरासत में ले लिया। तत्पश्चात अफसरों ने फिर ग्रामीणों से बात की। 


दोपहर तक चले हंगामे के बाद किसी प्रकार परिजनों को समझा बुझाकर कोतवाली लाया गया। अधिकांश मांगों को मानने का आश्वासन दिया गया। दिन में करीब तीन बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने पर राजी हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed