{"_id":"6224fd9c92c8755aca440477","slug":"lalitpur-grp-inspector-s-objectionable-audio-video-viral-jhansi-news-jhs216247088","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर जीआरपी इंस्पेक्टर के आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर जीआरपी इंस्पेक्टर के आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो वायरल
विज्ञापन
झांसी। ललितपुर के जीआरपी थाने में तैनात इंस्पेक्टर के वायरल ऑडियो - वीडियो इन दिनों चर्चाओं में हैं। एक वीडियो में वे एक युवक को दारू देते और दूसरे में एक पार्टी में शरीक नजर आ रहे हैं। जबकि, ऑडियो में उनकी एक महिला से बातचीत की आवाज सुनाई दे रही है। हालांकि, इंस्पेक्टर ने उनकी आवाज होने से इंकार किया। वहीं, जीआरपी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
ललितपुर के जीआरपी थाने में तैनात इंस्पेक्टर देवेंद्र वाजपेयी के ऑडियो - वीडियो विभाग में चर्चा का विषय बने हैं। दो अलग-अलग वायरल हुए वीडियो में से एक में वह युवक को शराब देते तथा दूसरे में शराब पार्टी में शामिल नजर आ रहे हैं। इसके अलावा महिला के साथ बातचीत के ऑडियो भी वायरल हुए हैं, जिसमें आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। ये ऑडियो - वीडियो जीआरपी के अधिकारियों के पास भी पहुंच गए हैं। जीआरपी एसपी मोहम्मद इमरान ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने बताया कि वायरल ऑडियो-वीडियो की सीओ से जांच कराई जा रही है। महिला कौन है और उसका क्या मामला है, ये सभी तथ्य जांच में शामिल किए गए हैं।
वहीं, इंस्पेक्टर देवेंद्र वाजपेयी का कहना है कि ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है। साजिशन ऑडियो में उनकी आवाज डब की गई है। उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, वीडियो उन्होंने चार-पांच साल पुराने बताए। उन्होंने कहा कि वीडियो में कुछ भी गलत नहीं है। बच्चे का जन्मदिन था, इस उपलक्ष्य में उन्होंने कुछ लोगों को पार्र्टी दी थी।