फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lakhs stolen from Senior DCM's house of Railway before joining

Jhansi News: ज्वाइनिंग से पहले ही रेलवे के सीनियर डीसीएम के घर से लाखों की चोरी

Thu, 29 Jun 2023 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from Senior DCM's house of Railway before joining
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम टू) अमित आनंद के सिविल लाइंस स्थित ऑफिसर कॉलोनी के आवास का ताला तोड़कर चोर करीब दस लाख रुपये के सोने के जेवरात समेत नकदी उड़ा ले गए। तबादला होने के बाद सीनियर डीसीएम कुछ दिन पहले ही झांसी आए हैं। अभी तक उन्होंने कार्यभार भी नहीं संभाला कि बदमाश घर का ताला तोड़कर सारा कीमती सामान समेट ले गए। रेल अफसर के घर चोरी होने से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।
आईआरटीएस अफसर अमित आनंद का इसी माह प्रयागराज से झांसी में वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक के (द्वितीय) पद पर तबादला हुआ था। अमित को सिविल लाइंस स्थित रेलवे ऑफिसर कॉलोनी का क्वार्टर संख्या 974 बी आवंटित हुआ। पिछले सप्ताह अमित पूरे परिवार के साथ यहां रहने आए थे। पदभार संभालने से पहले 23 जून को वह पूरे परिवार के साथ प्रयागराज चले गए। अमित ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह वह परिवार के साथ लौटे तब दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। यह देख अमित की पत्नी घबरा उठीं। वह तुरंत अंदर पहुंची। अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी के कपड़े फर्श पर पड़े थे। चोरों ने पूरी आलमारी खंगाल डाली थी। अमित के मुताबिक सोने का मंगल सूत्र, दो सेट सोने के कंगन, सात सेट सोने की कान की बालियां, बच्चे की सोने की कान की बालियां, बच्चे के गले की सोने की चेन, दस सेट चांदी के पायल, चांदी के बर्तन, सिक्के, मोबाइल समेत अन्य कीमती वस्तुएं चोर अपने साथ लेते गए। मंगलसूत्र समेत अन्य कीमती सामान चोरी हो जाने से उनकी पत्नी पूरे दिन रोती रहीं। उधर, घर का सामान अस्त-व्यस्त देख अमित ने तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस अधिकारी भी मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की लेकिन, कोई भी सुराग हाथ नहीं आया। मकान की देखभाल करने वाला युवक अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। सीओ सिटी राजेश राय का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


ठीक मुख्य चौराहे पर स्थित है आवास
जिस घर में चोरी हुई है वह ठीक स्टेशन रोड तिराहे पर ही स्थित है। स्टेशन के बिल्कुल करीब होने की वजह से यहां हमेशा चहल-पहल रहती है। आसपास भी अधिकारियों के ही आवास हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चोरी में बाहरी बदमाशों के बजाए इस कॉलोनी में अक्सर आने-जाने वाले लोगों का ही हाथ हो सकता है। बाहर जाने से पहले अमित ने घर की देखभाल करने के लिए एक व्यक्ति को रखा था लेकिन, घटना के बाद से वह भी गायब है। पुलिस उसको भी तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed