फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lakhs of jewelery and licensed revolver stolen from doctor's house

चकत्सक के घर से बदमाशों ने उड़ाई जेवरात समेत लाइसेंसी रवाल्वर

Fri, 29 Oct 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of jewelery and licensed revolver stolen from doctor's house
झांसी। थाना सीपरी बाजार के पॉश इलाके में रहने वाले एक चिकित्सक के घर से बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवरात और लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी कर ली। सुबह चिकित्सक को घटना के बारे में मालूम चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ब्रह्मनगर कॉलोनी निवासी डा. ज्ञानेंद्र सिंह निरंजन परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार रात घर के लोग अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। वह अपनी पत्नी के साथ ऊपर के कमरे में सो रहे थे। तड़के करीब साढ़े तीन बजे बदमाश घर के मुख्य दरवाजे के बगल में बनी सीढ़ी के रास्ते ऊपर चढ़ आए। बाहर लगी जाली का ताला तोड़कर बदमाश कमरे के भीतर घुस आए। जिस कमरे में वह सो रहे थे, वहां आलमारी में सोने की चार अंगूठी, मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी समेत लाइसेंसी रिवाल्वर रखा था। बदमाश यह सारा सामान उठा ले गए। सुबह उठने पर आलमारी में रखे कपड़े नीचे गिरा देखकर उनको शक हुआ। उन्होंने जब आलमारी खोलकर देखा तब उसमें रखा यह सभी सामान गायब मिला। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। थोड़ी देर बाद मौके पर खुद एसएसपी शिवहरि मीना भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। आसपास के लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की। चिकित्सक परिवार ने किसी के ऊपर शक जाहिर नहीं किया है। देर-शाम चिकित्सक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बंद मिले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे
चिकित्सक ने अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हुए हैं लेकिन, जब पुलिस ने कैमरे की जांच करनी चाही तब वह बंद मिला। मालूम चला कई दिनों से यह कैमरे बंद चल रहे हैं। कॉलोनी में ही पूर्व जिपं अध्यक्ष राकेश पाल का भी घर है। उनके यहां लगा कैमरा भी बंद मिला। घर के पास एक जनरल मर्चेंट की दुकान है, वहां लगा कैमरा भी काम नहीं कर रहा था। चिकित्सक परिवार ने दो कुत्ते भी पाले हुए हैं। चिकित्सक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक कुत्ता ऊपर के कमरे में था। तड़के करीब साढ़े तीन बजे उसने भौंकना शुरू किया लेकिन, कोई सदस्य बाहर नहीं निकला। पुलिस का कहना है कि आलमारी बंद थी लेकिन, उसे खोले जाने का कोई भी निशान नहीं मिला है। फिलहाल मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed