{"_id":"5fe8ec918ebc3e3c4c2fd9b1","slug":"lahargird-will-be-made-inteligence-buerow-office-jhansi-news-jhs1845693183","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहरगिर्द में बनेगा इंटेलीजेंस ब्यूरो का कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहरगिर्द में बनेगा इंटेलीजेंस ब्यूरो का कार्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। इंटेलीजेंस ब्यूरो का कार्यालय लहरगिर्द में बनाया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग ने जमीन चिह्नित कर ली हैं। नगर निगम ने जमीन नि:शुल्क मुहैया कराने पर सहमति जता दी है।
इंटेलीजेंस ब्यूरो के कार्यालय का संचालन अभी केके पुरी स्थिति एक किराए के मकान में किया जाता है। लेकिन, जल्द ही ब्यूरो को अपना कार्यालय मिलने जा रहा है। इसके लिए लहरिगर्द में नगर निगम की 0.150 हेक्टेअर भूमि चिह्नित कर ली गई है। राजस्व विभाग की टीम ने नापजोख का काम पूरा कर लिया है। चिह्नित जमीन की बाजारू कीमत एक करोड़ पचहत्तर लाख रुपये आंकी गई है। लेकिन, नगर निगम ने जमीन नि:शुल्क देने पर सहमति जता दी है।
सतर्कता अधिष्ठान कार्यालय करारी में
झांसी। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान के कार्यालय के लिए भी जमीन चिह्नित कर ली गई है। राजस्व विभाग ने ग्वालियर रोड पर करारी में 0.1 हेक्टेअर जमीन चिह्नित की है। इसकी बाजारू कीमत 85 लाख रुपये आंकी गई है, लेकिन नगर निगम यह जमीन नि:शुल्क उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
इंटेलीजेंस ब्यूरो और उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान के कार्यालयों के लिए जमीन चिह्नित करने का काम पूरा कर लिया गया है। दोनों कार्यालय की जमीन नगर निगम की है। निगम ये जमीनें संबंधित विभाग को नि:शुल्क उपलब्ध कराने जा रहा है।
- राकेश कुमार, तहसीलदार सदर