फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lady rescued and given treatment

महिला को रेस्क्यू कर कराया उपचार

Wed, 11 Sep 2019 09:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
lady rescued and given treatment
पानी के बीच घिरे टापू से महिला को रेसक्यू करते बचाव दल के सदस्य। - फोटो : DEHAT
महिला को रेस्क्यू कर कराया उपचार
विज्ञापन

ओरछा (झांसी)। मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते माताटीला बांध से पानी छोड़े जाने के कारण बेतवा एवं जामनी नदी के पुलों पर कई दिनों से करीब 10 फ ीट पानी बह रहा है। इन दोनों नदियों के बीच बसा ग्राम सिंहपुरा दोनों से पानी होने की दशा में टापू पर बनकर रह गया है। बुधवार को तहसीलदार रोहित वर्मा एवं मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के मैनेजर संजय मल्होत्रा ने सूचना मिलने पर सिंहपुरा गांव में बुखार से गंभीर रूप से पीड़ित एक महिला को राफ्टिंग टीम की मदद से रेस्क्यू कर बेतवा नदी से सुरक्षित निकालकर ओरछा में उसका इलाज करवाया। राफ्टिंग टीम के मैनेजर संजय मल्होत्रा ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे ग्राम सिंहपुरा निवासी शेरसिंह यादव ने उन्हें सूचना दी कि उसकी भाभी मख्खन देवी यादव पत्नी परशुराम यादव सिंहपुरा गांव मे करीब चार दिन से गंभीर बुखार के कारण परेशान है। सूचना मिलने पर ओरछा तहसीलदार की मौजूदगी में राफ्टिंग टीम ने रेस्क्यू कर महिला को ओरछा लाया गयाऔर उपचार के लिये डॉक्टर के पास भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed