फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lac of basic needs in kachhiyana mohlla

सड़क न पानी, ये है कछियाने मुहल्ले की कहानी

Thu, 06 Feb 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
lac of basic needs in kachhiyana mohlla
कछियानी मोहल्ले में पक्की सड़क तक नहीं।
झांसी। महानगर के पुलिया नंबर नौ क्षेत्र के पानी की टंकी के पीछे स्थित कछियाना मुहल्ले में सड़क, बिजली, पानी सहित कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इलाके के लोगों द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई भी कार्रवाई अमल में नही लाई गई है। जिसका खमियाजा इलाके के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जबकि, इलाके के लोगों द्वारा चंदा कर स्वयं ही नालियों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इलाके में लगभग दो हजार से अधिक की आबादी है। पूरे इलाके को बसे हुए सालों बीत जाने के बाद भी आज तक यहां पर सड़कों का निर्माण नहीं कराया गया है। जिसके चलते इलाके में जगह-जगह बड़े-बडे़ गड्ढे हो गये हैं। इससे लोगों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। बारिश में समस्या और भी विकराल हो जाती है।
विज्ञापन

इसके अलावा नालियों का निर्माण नहीं किये जाने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर ही बहता रहता है। जिससे इलाके में काफी गंदगी व्याप्त है। उसमें जहरीले मच्छर पैदा हो गये हैं। जिससे इलाके के लोगों को बीमारियों का भय सताने लगा है। वहीं, इलाके में अभी तक बिजली विभाग की ओर से बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नही की गई है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल से इलाके में रह रहे हैं। सड़कों का बुरा हाल है। कई बार शिकायतों के बाद भी अब तक किसी ने कोई सुध नहीं ली है। जिसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अरशद खान, स्थानीय निवासी
सड़क पर गड्ढे होने के कारण गिर गये थे। जिससे रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। एम्स में इलाज चल रहा है। जिसमें लाखों रुपये का खर्च आया है। अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हूं।
अयाजुल हक, स्थानीय
सड़कों का निर्माण नहीं होने के कारण लोगों का घर से निकला भी दूभर हो गया है। बारिश में समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेती है। सड़कों का निर्माण आवश्यक है।
सलीम, स्थानीय निवासी
इलाके में बिजली, पानी, सड़क सहित सभी सुविधाओं का अभाव है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है। जिसके चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अब्दुल जब्बार, स्थानीय नागरिक
सालों से समस्याओं के निदान का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, प्रशासनिक अफसर कोई भी ध्यान नहीं दे रहे। खमियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
मोहम्मद, शफवत, स्थानीय नागरिक
क्षेत्र में आज तक विकास के लिए कोई भी अहम कदम नहीं उठाया गया है। जिससे पूरे इलाकों सालों से बदहाली की मार झेल रहा है। आज तक कोई भी सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है।
इसहाक, स्थानीय नागरिक
नालियों का निर्माण नहीं होने के कारण पूरे इलाके के घरों का गंदा पानी लोगों के घरों के सामने जमा हो रहा है। क्षेत्र के लोग स्वयं ही चंदा कर नालियों का निर्माण करा रहे हैं।

नईम खान, स्थानीय नागरिक
इलाके में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण रात होते ही पूरा इलाका अंधकारमय हो जाता है। जिससे लोगों को घरों से निकलने में काफी भय महसूस होता है।
खुर्शीद जहां, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed