फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Labour will be return to home from rajasthan

आज होगी राजस्थान से श्रमिकों की घर वापसी

Thu, 07 May 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Labour will be return to home from rajasthan
झांसी। जिले में बृहस्पतिवार को राजस्थान से श्रमिकों की घर वापसी होगी। इसे लेकर जिले से 40 रोडवेज बसों को मथुरा भेजा गया है। जहां से श्रमिकों को लेकर बसें झांसी समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान बाहरी प्रदेशों से श्रमिकों की घर वापसी का सिलसिला चल रहा है। अभी कुछ दिन पहले सरकार ने मध्य प्रदेश से श्रमिकों को प्रदेश में बुलाया था। जिसके लिए झांसी और प्रयागराज में केंद्र बनाया गया था। यहां से श्रमिकों को प्रदेश के अन्य जिलों में भेजा गया था। अब सरकार ने राजस्थान में फंसे श्रमिकों की घर वापसी के लिए राजस्थान सरकार से करार करते हुए मथुरा को केंद्र बनाया है। प्रदेश के तमाम जिलों में फंसे राजस्थान के श्रमिकों को मथुरा भेजा गया है। जहां से राजस्थान की बसें उनको अपने जिलों में ले जाएंगीं। साथ ही उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को रोडवेज बसों से घर भेजा जाएगा। सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि 40 बसें मथुरा रवाना की गई हैं। जो राजस्थान से आ रहे श्रमिकों को लेकर झांसी और अन्य जिलों में पहुचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed