{"_id":"627b9fc94c063156534a480f","slug":"laborer-commits-suicide-by-hanging-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: स्टोन क्रेशर पर काम करने वाले मजदूर ने लगाई फांसी, पेड़ पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: स्टोन क्रेशर पर काम करने वाले मजदूर ने लगाई फांसी, पेड़ पर लटका मिला शव
Wed, 11 May 2022 05:14 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 11 May 2022 05:14 PM IST
सार
झांसी के बबीना स्थित विनायक स्टोन क्रेशर पर काम करने वाले एक मजदूर रमेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। रमेश मध्य प्रदेश का रहने वाला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के बबीना स्थित विनायक स्टोन क्रेशर पर बुधवार सुबह एक मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। मजदूर के फांसी लगाए जाने की वजह अभी साफ नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सागर मध्य प्रदेश के चील पहाड़ी निवासी रमेश (39) पुत्र गफू मजदूरी करके जीवन यापन करता था। अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ वह स्टोन क्रेशर में ही रहता था। बुधवार सुबहर उसने क्रेशर स्थित अपनी झोपड़ी के पास पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पेड़ पर उसका शव लटका देखकर वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बबीना एसओ विजय बहादुर सिंह के मुताबिक आत्महत्या की वजह साफ नहीं हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन